दरअसल, बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के धोकलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चाचा वीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस द्वारा 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें कि दो व्यक्ति अज्ञात में शामिल थे।पुलिस ने इस घटना में 1 सप्ताह पहले कृष्णा,आकाश व सुमित नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने मंडावर बाईपास चौराहे से विवेक नाम के हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस हत्यारोपी पर 50 हज़ार रुपया का पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। दोहरे हत्याकांड को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस घटना में शामिल तीन हत्या आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। जिसमें कि आज 50 हज़ार के इनामी विवेक को इस हत्या में शामिल होने पर आज गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने हत्या आरोपी विवेक के पास से 1 तमंचा 12 बोर साथ ही 4 जिंदा और एक खोखा कारतूस के साथ पकड़ा है।