14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फाइनेंसरों के सीजर यार्ड में खड़े 21 ट्रक-ट्रेलर सीज, 50 लाख का मिलेगा राजस्व

बीकानेर फाइनेंसर के सीजर यार्ड में बिना कर चुकाए 21 वाहन खड़े मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया। इन वाहनों से परिवहन विभाग को 50 लाख का राजस्व मिलेगा।

2 min read
Google source verification

बीकानेर. भारी माल वाहक एवं यात्री वाहनों पर करोड़ों रुपए बकाया वसूलने के लिए परिवहन विभाग ने एडी-चोटी का जोर लगा दिया है। कर वसूली के लिए फ्लाइंग टीमें, चेक पोस्ट बनाकर परिवहन निरीक्षकों को तैनात किया गया है। वहीं जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में छह फ्लाइंग टीमें कर वसूली के कार्य में लगी हैं।

क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पण्डया के नेतृत्व में शनिवार को जिला परिवहन अधिकारी भारती नथानी व परिवहन निरीक्षकों ने तीन फाइनेंसर के सीजर यार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाइनेंसर के सीजर यार्ड में बिना कर चुकाए 21 वाहन खड़े मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया। इन वाहनों से परिवहन विभाग को 50 लाख का राजस्व मिलेगा।

मुख्य मार्गों पर लगाए चेकपोस्ट, सख्ती से हो वसूली

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग मुख्यालय जयपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक मार्च को बीकानेर रीज के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी एवं जिला परिवहन अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें अग्रिम कर एवं पूर्व में बकाया कर को सख्ती से वसूलने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि परिवहन निरीक्षकों की चेक पोस्ट पर राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जाए।

साथ ही उन्हाेंने जब्त वाहनों की नीलामी करने, दो वर्ष पूर्ण कर चुके बीएच सीरीज के वाहन जिनका कर बकाया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ बिना ट्रेड प्रमाण-पत्र के व्यवसाय करने, फाइनेंसर व इनके सीजर यार्ड के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पण्डया ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार फाइनेंसर व इनके सीजर यार्ड में खड़े कर बकाया वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूरे रीजन के परिवहन अधिकारियों के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर चेकपोस्ट लगाकर कर वसूली की जा रही है।

1466 वाहन मालिकों को नाेटिस

क्षेत्रीय प्रादेशिक परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीकानेर रीजन के परिजहन जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नोहर, नोखा व सादुलशहर में भारी वाहनों एवं यात्री 20 हजार 502 वाहनों का कर बकाया है। कर वसूली के लिए बीकानेर रीजन के सभी परिवहन जिलों में मुख्य मार्गों पर छह चेक पोस्ट स्थापित कर परिवहन निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

12 उड़न दस्ते बनाए गए हैं। उड़न दस्तों में चार-चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही रीजनल के 1466 वाहनों पर करीब दो-तीन साल से करोड़ों रुपए बकाया है। अब इन वाहन मालिकों की संपत्ति जब्त करने के लिए आरएल एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ-साथ बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक बीकानेर जिले में भारी वाहनों की संख्या 9500 हैं, जिनके मालिकों का अग्रिम कर 30 करोड़ रुपए बकाया है। इनमें 2520 बसें भी हैं। इनमें से 171 वाहन मालिक डिफाल्टर भी हैं।

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी, संजीव चौधरी, श्रीगंगानगर के देवानंद, नोखा से जय नारायण पूनिया, नोहर से हेतराम, हनुमानगढ़ से संतोष जाट, सादुलशहर से निशांत गुप्ता आदि उपस्थित थे।