बीकानेर

सास के निधन पर पैतृक घर गए, इधर, बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ कर लगा दी आग

सामान जला, पालतू बिल्ली की जलने से मौत- कोटगेट थाना क्षेत्र के कमला कॉलोनी का मामला

less than 1 minute read
सास के निधन पर पैतृक घर गए, इधर, बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ कर लगा दी आग

बीकानेर।. कोटगेट थाना क्षेत्र में एक परिवार रिश्तेदार के निधन पर पैतृक घर गए हुए थे। बदमाशों ने पीछे से घर में घुसकर आग लगा दी, जिससे सामान जल गया। घर की पालतू बिल्ली भी उसमें जान गंवा बैठी। पीडि़त पक्ष ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है।

कमला कॉलोनी निवासी हमीदा पत्नी अमजद अली ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी सास अनवरी का स्वर्गवास हो गया था, जिसकी बैठक में शामिल होने के लिए पठानों के मोहल्ले में पैतृक घर गए। पीछे से घर पर ताला लगा कर गए थे।

रात को करीब डेढ़ बजे कुछ लोग तोला तोड़ कर घर में घुसे। घर में तोड़फोड़ की। घर में लगे कैमरे, गेट तोड़ दिया। बाद में आरोपियों ने घर में आग लगा दी, जिससे कपड़े, फ्रिज, टीवी, गहने व आलमारी में रखे 60 हजार रुपए एवं पालतू बिल्ली जलकर मर गई। सुबह सात बजे पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी।


बेटे के मोबाइल पर आया मैसेज

पीडि़ता ने बताया कि बेटे के मोबाइल पर धोलिया नाम के युवक ने मैसेज किया कि क्या हुआ और हंसी की ईमोजी भेजी। पीडि़त परिवार को शक है कि उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
19 Mar 2023 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर