चन्द्रमा को अर्घ्य, कजली का पूजन, आक के पत्तों पर महिलाएं करेंगी भोजन
अखंड सुहाग की कामना को लेकर गुरूवार को बड़ी तीज का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं व्रत-पूजन कर झूला झूलेगी। देर शाम कजली माता का पूजन कर चन्द्रमा को अर्घ्य देकर कथा सुनेगी। व्रतधारी महिलाएं सत्तू चखकर व्रत का पारणा करेगी। जूनागढ़ से तीज माता की सवारी शाही लवाजमें के साथ निकलेगी।