12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखण्ड सुहाग के लिए होगा व्रत, घरों में तैयारी, बाजारों में खरीदारी

करवा चौथ आज- महिलांए सूर्योदय से चन्द्रोदय तक रखेंगी व्रतचन्द्र पूजन व अर्घ्य के बाद करेंगी व्रत का पारणा  

2 min read
Google source verification
अखण्ड सुहाग के लिए होगा व्रत, घरों में तैयारी, बाजारों में खरीदारी

अखण्ड सुहाग के लिए होगा व्रत, घरों में तैयारी, बाजारों में खरीदारी

अखण्ड सुहाग व घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं गुरुवार को करवा चौथ का व्रत-पूजन करेगी। चन्द्रोदय के समय व्रतधारी महिलाएं चन्द्रमा का षोडशोपचार पूजन व अर्घ्य देकर करवा चौथ की सुना सुनेगी व व्रत का पारणा करेगी। व्रतधारी महिलाएं सूर्योदय से चन्द्रोदय तक निराहार व निर्जल रहकर व्रत करेगी। इस दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा-अर्चना भी करेगी। व्रतधारी महिलाएं मंदिरों में दर्शन-पूजन घर, परिवार और मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त करेगी।करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के घरों में देर रात तक तैयारियां चलती रही। शहर में विभिन्न स्थानों पर पूजन-अनुष्ठान के आयोजन होंगे।

होगा दान-पुण्य

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं व्रत के दौरान मिट्टी व चीनी से बने करवा में विभिन्न प्रकार की खाद्य वस्तुए रखकर व सुहाग सामग्री, साडि़यां आदि का दान-पुण्य भी करेगी। ज्योतिषचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार कार्तिक कृष्ण कर्क चतुर्थी अर्थात करवा चौथ व्रत-पूजन का विशेष विधान है। व्रतधारी महिलाएं चन्द्र दर्शन, पूजन, अर्घ्य के साथ दान-पुण्य की भी परम्परा है।

खरीदारी पर रहा जोर

करवा चौथ को लेकर बुधवार को बाजारों में खरीदारी पर जो रहा। महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए सौन्दर्य प्रसाधान सामग्री सहित सुहाग छाबड़ी के लिए भी सामग्री की खरीदारी की। साडि़यों, सोना-चांदी आभूषण, मिट्टी व चीनी से बने करवा, पंचमेवा, मिठाइयों आदि की दुकानों पर सुबह से रात तक भीड़ रही। कई दुकानदारों की ओर से करवा चौथ को लेकर विशेष पूजन सामग्री, मिठाई, करवा आदि की छबड़ी भी उपलब्ध करवाई। बड़ा बाजार, चूडी बाजार, तेलीवाड़ा सर्राफा बाजार, जोशीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, लाभूजी कटला, मोहता चौक सहित विभिन्न बाजारों में महिला खरीदारों की भीड़ रही।

हाथों पर रचाए मेहन्दी मांडणा

करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहन्दी से कलात्मक मांडणे रचाए। घरों में भी देर रात तक युवतियां व महिलाएं सामूहिक रुप से मेहन्दी के मांडणे रचाने में व्यस्त रही। बाजारों में मेहन्दी मांडणा कलाकारों की ओर से महिलाओं के हाथों पर मांडणे रचाए गए। मांडणों को लेकर यहां महिलाओं की भीड़ रही।