
रोहित गोदारा। फाइल फोटो- पत्रिका
बीकानेर। खेजड़ी संरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से वायरल एक पोस्ट ने जिले में हलचल मचा दी है। पोस्ट में सरकार को आंदोलनकारियों की मांगें मानने की चेतावनी दी गई है और अन्यथा प्रदेश में कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा करने की धमकी दी गई है। हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
खेजड़ी संघर्ष समिति से जुड़े संतों और पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उनका इस तरह की किसी भी पोस्ट या धमकी से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है तथा आगे भी शांति बनाए रखी जाएगी।
समिति ने आमजन से अपील की है कि वे भड़काऊ या अपुष्ट संदेशों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वायरल पोस्ट के संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रसारित इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं जारी हैं, जबकि प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।
यह वीडियो भी देखें
वायरल पोस्ट में कथित रूप से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से लिखा गया कि अगर राजस्थान सरकार न्याय देती है और उनकी सभी मांगें मान लेती है तो ठीक है, अन्यथा राजस्थान में कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा कर दी जाएगी। पोस्ट में यह भी लिखा गया कि देश की मिट्टी की लाज बचाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटेंगे।
Updated on:
12 Feb 2026 06:08 pm
Published on:
12 Feb 2026 06:08 pm
