12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa: अंतिम संस्कार के वक्त अचानक पहुंची 3 थानों की पुलिस, विरोध के बीच चिता से उतरवाया शव; जानें पूरा मामला

Dausa News: मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के गेरोटा गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में अंतिम संस्कार के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के विरोध के बीच चिता से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए […]

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Feb 12, 2026

youth suicide case

श्मशान घाट में मौजूद पुलिस बल। फोटो: पत्रिका

Dausa News: मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के गेरोटा गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में अंतिम संस्कार के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के विरोध के बीच चिता से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही।

थाना प्रभारी गौरव प्रधान ने बताया कि गेरोटा निवासी राहुल मीणा (26) ने आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर श्मशान घाट पहुंच गए।

अंतिम संस्कार करने पर अड़े परिजन और ग्रामीण

सूचना मिलने पर मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही, लेकिन परिजन और ग्रामीण बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करने पर अड़े रहे।

पुलिस ने चिता से उतरवाया शव

बाद में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चिता से शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर सिकराय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

खुदकुशी के कारणों का नहीं चला पता

थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।