
Photo: AI generated
दौसा। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में दौसा जिले के लिए अनेक घोषणाएं की। दौसा में मॉडल उद्यान ऑक्सीजोन बनाया जाएगा। जिला अस्तपाल में मेंटल हेल्थ केयर केन्द्र बनाया जाएगा। बांदीकुई के द्वारापुरा पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्त्रत किया गया है। दौसा जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्ष व दैनिक उपयोग की वस्तुओं को रखने के लिए लॉकर का निर्माण किया जाएगा।
बजट में दूदू से लालसोट वाया फागी-चाकसू-तूंगा के मार्ग सुदृढ़ीकरण के लिए 675 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा दौसा जिले में 47.50 करोड़ की लागत से 2 रेलवे आरयूबी बनाए जाएंगे। खेड़ला क्षेत्र में एनीकटों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए बजट तथा महुवा में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय की स्थापना की जाएगी।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में आईसीटी लैब खुलने से छात्रों को कंप्यूटरए इंटरनेट और आधुनिक सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा। नौकरी व स्वरोजगार में फयदा होगा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। ऑनलाइन अध्ययन, प्रोजेक्ट कार्य और ई. लर्निंग से पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी।
दौसा जिले की हर ग्राम पंचायत में आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे। इससे बेहतर स्वास्थ्य रहेगा। सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए सीपीआर का प्रशिक्षण अनिवार्य होगा। मेडिकल विभाग में 1000 नए पदों का सृजन होगा।
1. दौसा में नमो नर्सरी की स्थापना की जाएगी। इससे फायदा होगा।
2. कालेडा नहर से होते हुए कैलाई (एनएच-21) वाया भोजपुरा तक मिसिंग लिंक सड़क बनाई जाएगी।
3. मगलाय से रलावता रोड वाया गुर्जर बंध की ढाणी तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण पांच किलोमीटर लम्बा बनेगा।
4. बांदीकुई में संत श्रीदुर्बलनाथ का पेनोरमा निर्माण।
5. दौसा में अलवर-बांदीकुई खण्ड में रेलवे क्रॉसिंग 133/6-7 किमी एलसी 157 पर आरयूबी निर्माण के लिए 35 करोड़।
6. दौसा में बांदीकुई-जयपुर खण्ड में रेलवे क्रॉसिंग 180/5-6 किमी एलसी-182 पर आरयूबी निर्माण के लिए 12.50 करोड़।
7. मनोहरपुर-खेड़ला क्षेत्र में एनीकटों के निर्माण एवं जीर्णोद्वार के लिए बजट जारी किया गया है।
8. दौसा जिले में रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटकों के लिए होम स्टे चलाने वाले व्यक्तियों को बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
9. दौसा जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्षों का निर्माण करवाया जाएगा। कारागृहों में बंदियों को अपनी दैनिक उपयोग की वस्तुओं को रखने के लिए दौसा जिला कारागृहों में लॉकर्स का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है।
10. लवाण में देवनारायण बालक छात्रावास बनेगा।
11. बांदीकुई में पालिका भवन के लिए पांच करोड़ रुपए मंजूर।
12. दौसा में सहकारी उपभोक्ता विक्रय केन्द्र खुलेगा।
13. गढ़ोरा में पशु चिकित्सा संस्थान खोलने की घोषणा से फायदा होगा।
14. महुवा में कृषि सहायक निदेशक कार्यालय खुलेगा।
15. दौसा में मास्टर ड्रेनेज प्लान बनाया जाएगा।
Updated on:
12 Feb 2026 09:01 pm
Published on:
12 Feb 2026 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
