
मृतका विनिता। फाइल फोटो- पत्रिका
दौसा। शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो गई। कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को बताया कि छात्रा विनिता बैरवा निवासी जीरोता सुबह करीब नौ बजे कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। अचानक वह स्टूल से गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले को हार्ट अटैक की आशंका से जोड़ा जा रहा है। विनिता की उम्र करीब उन्नीस वर्ष थी। विनिता के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में इसे संदिग्ध मौत बताते हुए जांच की मांग की है। जांच अधिकारी मनीषा ने बताया कि कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे सही स्थिति में नहीं मिले। पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
Published on:
12 Feb 2026 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
