
छह दोस्तों की आखिरी फोटो जो अब यादगार बन गई
Rajasthan Road Accident News: राजस्थान के दौसा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार देर रात जयपुर.आगरा नेशनल हाईवे.21 पर कैलाई के पास ट्रेलर की टक्कर के बाद छह दोस्तों की जान चली गई। चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो की अस्पताल ले जाने के दौरान जान चली गई। सभी किसी शादी से लौट रहे थे। शादी में जो आखिरी फोटो एक साथ खाना खाते हुए खींची थी अब वह वायरल हो रही है और अब परिवार के पास उनकी ये आखिरी यादगार बची है। ये सभी दोस्त बांदीकुई के पास रानी का बास ,आभानेरी में एक शादी समारोह में शामिल होकर हंसी-खुशी अपने गांव कालाखोह लौट रहे थे। लेकिन काल ने उनका रास्ता रोक लिया।
हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट डिजायर कार के परखच्चे उड़ गए और वह लोहे के मलबे में तब्दील हो गई। पुलिस के अनुसारए रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हुईए डिवाइडर को फांदकर दूसरी लेन में जा पहुंची और सामने से आ रहे एक भारी ट्रेलर से सीधे टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। कार में फंसे युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया।
हादसे से कुछ ही घंटे पहले इन दोस्तों ने शादी समारोह में मुस्कुराते हुए एक सेल्फी ली थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि एक साथ मुस्कुराते हुए उनकी यह आखिरी तस्वीर होगी। मरने वाले सभी युवक दौसा के कालाखोह गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान लोकेश योगी, दिलखुश योगी, मनीष योगी, अंकित बैरवा, समय सिंह योगी और नवीन योगी के रूप में हुई है। सभी की उम्र बीस साल से पच्चीस साल के बीच थी।
एक ही गांव के 6 होनहार युवाओं की एक साथ अर्थियां उठने की खबर से कालाखोह गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है और गांव के हर घर में मातम छाया है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
11 Feb 2026 09:12 am
Published on:
11 Feb 2026 09:12 am
