14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेजों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से आगामी सत्र के लिए विवि से सम्बद्धता प्राप्त सभी कॉलेजों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
कॉलेजों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा

mgsu

बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से आगामी सत्र के लिए विवि से सम्बद्धता प्राप्त सभी कॉलेजों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. भागीरथ सिंह ने बताया कि राज्यपाल के सभी विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्धता प्राप्त कॉलेजों को स्मार्ट बनाने के क्रम में दिए गए निर्देशों की पालना के लिए इसके निर्देश दिए गए है।

ऑनलाइन सम्बद्धता पोर्टल के माध्यम से सम्बद्धता सम्बन्धी कॉलेज में शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारियों की स्थिति, भूमि एवं भवन, एण्डोमेंट एवं फंड, राज्य सरकार द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र, प्रायोगिक विषय के लिए निर्धारित संसाधन, पुस्तकालय आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

विवि के उप कुलसिचव डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र २०२०-२१ के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार करवाया गया है। इस पोर्टल पर ३१ दिसम्बर २०१९ तक सम्बन्धित कॉलेज नियमानुसार अपनी जानकारी अपलोड कर सकेंगे। विवि द्वारा निर्धारित सम्बन्धता शुल्क भी नियमानुसार ३१ दिसम्बर २०१९ तक इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाया जाएगा। निर्धारित सूचनाएं अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों का सम्बद्धता शुल्क जमा नहीं होगा।