11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरुनगरी के सुकून में अपराधों का दखल, आमजन भ​यभीत, पुलिस चिंतित

मरुनगरी के सुकून में अपराधों का दखल बढ़ रहा है। यह आंकड़े बता रहे हैं। पिछले 17 दिन में सात हत्याएं हो चुकी हैं, जिसमें से एक की गुत्थी अब तक सुलझ ही नहीं पाई है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी ही थी कि एक के बाद एक चार हत्याएं और हो गईं। साथ ही चोरी, फायरिंग और हत्या जैसे संगीन अपराध बदस्तू जारी हैं।

2 min read
Google source verification

जयप्रकाश गहलोत/बीकानेर. मरुनगरी के सुकून में अपराधों का दखल बढ़ रहा है। यह आंकड़े बता रहे हैं। पिछले 17 दिन में सात हत्याएं हो चुकी हैं, जिसमें से एक की गुत्थी अब तक सुलझ ही नहीं पाई है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी ही थी कि एक के बाद एक चार हत्याएं और हो गईं। साथ ही चोरी, फायरिंग और हत्या जैसे संगीन अपराध बदस्तू जारी हैं।

ऐसे बढ़ रहे अपराध के आंकड़े

जिले में हर साल अपराध के आंकड़े बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में हत्या, लूट, मारपीट, चोरी, डकैती, बलात्कार सहित अन्य मामले 6 हजार 688 मामले दर्ज हुए। वर्ष 2022 में 7 हजार 406 और वर्ष 2023 में 8 हजार 471 मामले दर्ज हुए थे। वहीं इस वर्ष 2024 में मई तक 4030 मामले दर्ज हो चुके हैं। हर साल दस फीसदी की दर से मामले बढ़ रहे हैं।

बलात्कार, फायरिंग व चोरी में उलझी पुलिस

जिलेभर में बलात्कार, फायरिंग व चोरी जैसे मामले पुलिस को परेशान किए हुए हैं। अब तक 50 से अधिक फायरिंग के मामले दर्ज हो चुके हैं। चोरी के मामले हर साल 15 से 20 फीसदी बढ़ रहे हैं। हालात यह हैं कि अब तक जिले में 300 से अधिक बाइक चोरी हो चुकी है। चोर आमजन की डेढ़-दो करोड़ की गाढ़ी कमाई चुरा कर ले जा चुके हैं।

हाल ही हुई हत्या की वारदातें

- गंगाशहर थाना इलाके में छह जून की रात को बुजुर्ग की हत्या। पहचान हुई। खुलासा भी हो गया।- श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर गांव में 12 जून की रात को गला रेत कर युवती की हत्या। खुलासा हो चुका है।

- छतरगढ़ में 13 जून को रुपयों के लेन-देन को लेकर बुजुर्ग की हत्या। जांच चल रही है।- नाल थाना इलाके के करमीसर गांव में 14 जून को युवक की हत्या। खुलासा हुआ।

- जेएनवीसी थाना इलाके में 15 जून को कचरे के ढेर के नीचे महिला का नग्न अवस्था में सिर व दोनों हाथ कटे शव मिला। पहचान तक नहीं हुई।- मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके में 17 जून को शराब ठेके में शव मिला। जांच चल रही है।

- कालू थाना इलाके में 17 जून को दूध कलेक्शन करने वाले युवक की पीट-पीट कर हत्या। जांच चल रही है।

हत्याएं हुई हैं, तो खुलासा भी हुए

हत्याएं हुई हैं, तो खुलासा भी हुआ है। कई मामलों में जानकारों ने किसी ने किसी कारण से हत्याएं की हैंं, जो ट्रेस हो चुकी हैं। जेएनवीसी थाना इलाके में महिला के सिर व हाथ कटे शव के मामले में एसआईटी गठित की गई है। अब तक सात हत्याओं में से छह का खुलासा हो चुका है।

दीपक शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर