Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंगू-चिकनगुनिया हो रहा जानलेवा, एक महिला कांस्टेबल और एक अन्य बुजुर्ग महिला की मौत ने झकझोरा

संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में चिकनगुनिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस सीजन में यह पहला मामला है। जानकारी के अनुसार अस्सी वर्षीय महिला माली देवी निवासी भार्गव मोहल्ला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था।

2 min read
Google source verification

बीकानेर जिले में डेंगू का डंक कमजोर होने कि नाम नहीं ले रहा है। अब चिकनगुनिया ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बीते चौबीस घंटे में एक महिला कांस्टेबल समेत दो लोगों की डेंगू चिकनगुनियां से मौत की खबर है। जामसर थाना क्षेत्र के बम्बलू गांव निवासी महिला कांस्टेबल सीता सिद्ध की डेंगू के चलते मौत हो गई। कांस्टेबल को पिछले 15-20 दिनों से बुखार था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर महिला कांस्टेबल सीता सिद्ध को पहले जयपुर रेफर किया गया था। जहां से छुट्टी मिलने पर वह बीकानेर लोट आई थी। फिर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सीता सिद्ध जामसर थाना क्षेत्र के बम्बलू गांव निवासी थी। उनका साल 2021 कांस्टेबल बैच में चयन हुआ था। फिलहाल वह पुलिस लाइन में थीं। इससे पहले पूगल थाने में तैनात थी। अविवाहित सीता पुलिस महकमे में कार्यरत होने से गांव की अन्य बहन-बेटियों के लिए प्रेरणाशील थी। पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

चिकनगुनिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत

संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में चिकनगुनिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस सीजन में यह पहला मामला है। जानकारी के अनुसार अस्सी वर्षीय महिला माली देवी निवासी भार्गव मोहल्ला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उसकी अन्य जांचें भी की गई जिसमें चिकनगुनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि उसका अन्य बीमारियों का ईलाज भी चल रहा था। मेडीसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग महिला का अन्य बीमारियों का ईलाज भी चल रहा था। लेकिन चिकनगुनिया की जांच भी कराई थी जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसे देखते हुए उसका इलाज भी शुरू कर दिया था लेकिन उसकी मौत हो गई। अब तक इस साल चिकनगुनिया के 17 मामले सामने आए हैं। जबकि डेंगू अपना जोर कम नहीं कर रहा है। प्रतिदिन डेंगू मरीजों की रिपोर्ट सामने आ रही है। अब तक करीब नौ सौ रोगी सामने आ चुके हैं। हालांकि डेंगू से रविवार को एक महिला की मौत हो गई है लेकिन पीबीएम अस्पताल प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।