10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगालैण्ड से फर्जी दस्तावेज से हथियार लाइसेंस बनवाए, चार जने गिरफ्तार, देखिये वीडियो

नगालैण्ड से फर्जी दस्तावेज के आधार पर हथियारों के लाइसेंस बनवाने के मामले में जिला पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
fake arms licenses

नकली हथियार लाइसेंस

बीकानेर . नगालैण्ड से फर्जी दस्तावेज के आधार पर हथियारों के लाइसेंस बनवाने के मामले में जिला पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को नयाशहर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार बरामद किए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नगालैण्ड के हथियार रखने वालों में खलबली मच गई है।

एएसपी सिटी पवन कुमार मीणा ने बताया कि बंधला निवासी मनोज बिश्नोई, गैरसरियान मोहल्ला निवासी हसन अली, बच्छासर निवासी रियाज एवं मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

अभी और बढ़ेगी सूची
फर्जी हथियार लाइसेंस मामले का पटाक्षेप होने के बाद बीकानेर पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र के एएसपी सुरेन्द्र सिंह ने नयाशहर थाने में जावेद खान, दारा उर्फ महफूज अली, दीपक अरोड़ा, नितिन चढ्ढा व जुगल राठी के खिलाफ ४२० व १२०बी में मामला दर्ज कराया। नयाशहर सीआई के मुताबिक ८४ लोगों को पुलिस ने नामजद कर लिया है। अब आरोपितों की धरपकड़ होने के बाद यह सूची और बढ़ेगी।

कई लोगों को शौक ले डूबा
सीआई बहादुरसिंह ने बताया कि बीकानेर के अधिकतर लोगों ने नगालैण्ड से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियारों के लाइसेंस नोटबंदी के दौरान बनवा लिए। अब पुलिस ने सख्ती से इनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। बीकानेर पुलिस ने इस मामले में ८५ लोगों को सूचीबद्ध किया है। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि कई लोगों ने शौक के लिए हथियार लिए थे, लेकिन अब कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं। हथियार लाइसेंस बनवाने वालों में हिस्ट्रीशीटर, अपराधी, व्यवसायी, नेता भी शामिल हैं।

मांगा था स्पष्टीकरण
नगालैण्ड ऑफ ऑफ द कमिश्नर ऑफ पुलिस दीमापुर ने मार्च में बीकानेर के २७ जनों के हथियार लाइसेंस अस्थायी निलंबित किए थे। इन्हें स्पष्टीकरण के लिए समय दिया था, लेकिन तय समय में स्पष्टीकरण नहीं देने वालों की अब बीकानेर पुलिस ने धरपकड़ शुरू कर दी है।

यह थी टीम
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी टीम में एएसपी सिटी पवन कुमार एवं सीओ सिटी किरण गोदारा के नेतृत्व में नयाशहर सीआई बहादुरसिंह, एएसआई हरबंश सिंह, हवलदार सुभाष, सिपाही हनुमान , रामस्वरूप बिश्नोई एवं महिला सिपाही कुमारी रेणु शामिल थी।

ऐसे हुआ था खुलासा
बीकानेर के शराब माफिया, हिस्ट्रीशीटरों, जुआ माफिया व ऊंचे रसूखात वाले आपराधिक तत्वों के पास अवैध हथियार हैं। बीकानेर पुलिस इस मामले में कई महीनों से जांच कर रही थी। अक्टूबर-२०१७ में उदयपुर पुलिस ने नगालैंड से हथियार लाइसेंस बनवाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ कर तीन जनों को गिरफ्तार किया था।

मुख्य सरगना के मुताबिक उसने प्रदेश में ५०० से अधिक फर्जी लाइसेंस बनवाए। सर्वाधिक फर्जी लाइसेंस बीकानेर, जयपुर , सीकर के बनवाए थे। उदयपुर में कार्रवाई के अगले दिन बीकानेर के नयाशहर थाने में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया।

टीम को निर्देश
&फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार लाइसेंस बनवाने के मामले में किसी को नहीं बख्शा जाएगा। चार को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम को निर्देश दिया गया है।
सवाईसिंह गोदारा, पुलिस अधीक्षक