
fire in jabalpur
गैरतगंज. तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिनोतिया खास में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे किसान रामस्वरूप पुत्र हिम्मत सिंह लोधी के मकान में आग लग गई। जो देखते ही देखते पास के भूसे के ढेर में जा लगी और इसके बाद देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण करते हुए ासपास के तीन और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग से दिलीप सिंह, हन्नु, गोपाल, अशोक के मकान जल गए। बताया जा रहा है कि आग से चारों पीडि़तों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। वहीं गांव के ही निवासी राजू लोधी के यहां शादी थी, इस वजह से भीड़भाड़ ज्यादा थी।
इसी बीच आग लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौक पर पहुंचे और अफरा तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को सूचना दी। सूचना पर गैरतगंज से दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन उससे आग पर काबू नहीं हो रहा था। पुलिस ने बेगमगंज और सिलवानी की दमकलों को भी बुलाया। इसी बीच थाना प्रभारी रूपेश दुबे अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू करने के प्रयास किए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार, पीडि़तों को आर्थिक सहायता की घोषणा की आगजनी के कारण रामस्वरूप लोधी का मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।
बाकी मकानों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं सुबह तहसीलदार और पटवारी ने नुकसान का जायजा लेकर पंचनामा तैयार किया। इसमें रामस्वरूप लोधी का मकान और सारा सामान जल कर खाक हो गया। मोटरसाइकिल सहित घर मे रखा सारा अनाज, ग्रहस्थी का सामान नष्ट हो गया। इस कारण तहसीलदार सुनील प्रभास द्वारा रामस्वरूप लोधी को 49 हजार 500, दिलीप लोधी 49 हजार 500, हन्नु सिंह, गोपाल और अशोक को 10-१० हजार रुपए रुपयों की सहायता राशि स्वीकृत की है। वहीं तहसीलदार द्वारा वन विभाग को तत्काल रहवास और खाद्य विभाग से अनाज की व्यवस्था करने के आदेश दिए।
इसके बाद रात्रि के समय ही सांची विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी हिनोतिया पहुंचे और पीडि़तों को सांत्वना दी। सोमवार की शाम को विधायक एवं वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीडि़तों से बात कर प्रशानिक अधिकारियों को सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश दिए।
Published on:
01 May 2018 08:37 am
