बीकानेर

Bikaner: खेत जा रही महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, Video Viral करने की धमकी

राजस्थान के बीकानेर जिले से खेत जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

less than 1 minute read
Jul 01, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

बीकानेर। कालू थाना इलाके की एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि बाइक सवार दो लोगों ने उसके साथ जबरन शारीरिक सबंध बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कालू थानाधिकारी धर्मवीर धांगड़ के मुताबिक, महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि वह 24 जून 2025 को सुबह 10 बजे घर से खेत में काम करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल लेकर दो लोग आए और उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर साथ चलने को कहा।

वीडियो वायरल करने की धमकी

महिला के द्वारा साथ चलने पर मना करने पर आरोपी महिला के साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगे। इस दौरान का उन्होंने वीडियो बना लिया। इसके बाद उन लोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ब्लैकमेल करने का आरोप

महिला ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। महिला ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।

Published on:
01 Jul 2025 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर