
जयप्रकाश गहलोत/ बीकानेर। नशा युवाओं के भविष्य को गर्त में डाल रहा है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए अब शिक्षक, छात्र, अभिभावक और पुलिस विभाग एकजुट हो गए हैं। नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। पुलिस के सावधान अभियान के तहत नशे को कारोबार को खत्म करने एवं युवाओं को उबारने का काम शुरू हो गया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम की पहल पर पहली बार पुलिस नशे के खिलाफ अभिभावकों की मदद ले रही है। अब पुलिस के साथ-साथ हर बच्चे व युवा के माता-पिता की जिम्मेदारी होगी कि वे बच्चे को नशे से दूर रखें। पुलिस छात्रों व युवाओं के साथ-साथ अभिभावकों की मदद लेगी।
नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। पिछले दिनों बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने स्कूल-कॉलेज एवं विवि स्तर पर स्टूडेंट्स अगेंस्ट ड्रग्स टीम बनाई, जिसमें स्कूल के मेधावी विद्यार्थी व शिक्षकों को शामिल किया गया। टीमें स्कूल के अंदर नशे या उससे संबंधित गतिविधियों पर निगाह रख रही है। अब बीकानेर जिले में पुलिस विद्यार्थियों, युवाओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार कर रही है। यह सब सावधान अभियान के तहत किया जा रहा है।
बीकानेर रेंज में पिछले साढ़े तीन साल के आंकड़े बेहद चिंतनीय है। नशे का कारोबार करने वालों में युवा वर्ग की संलिप्तता बढ़ रही है। अब नशा बेहद आसानी से उपलब्ध हो रहा है। गली-मोहल्ले में खुलेआम चाय-थड़ी, दुकानों, होटल-ढाबों पर नशा बिक रहा है। हालात यह है कि अब जिलेभर में डोडा-पोस्त, गांजा के अलावा स्मैक व एमडीएम का नशा अधिक बिक रहा है।
जिला पुलिस ने वर्ष 2021 से जून, 24 तक 59 बड़े मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा। पिछले वर्ष बिन्द्र सिंह, अजमेर सिंह, महेन्द्र बिश्नोई, काला सिंह, टेकसिंह, धनपत सिंह, रमेश नायक, रमेश बिश्नोई, सुंदरलाल जाट, श्यामलाल बिश्नोई, भंवरलाल बिश्नोई, केलाश बिश्नोई, सुभाष उर्फ मेवाड़ा बिश्नोई, श्यामसुंदर बिश्नोई, मांगीलाल बिश्नोई को पकड़ा। इस साल अब तक सहीराम जाट, अंग्रेज सिंह, चन्द्र सिंह राजपूत, वकील सिंह, मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका हैं। इनमें से बिन्द्र सिंह पर नौ और सहीराम पर तस्करी के चार प्रकरण दर्ज हैं। पिछले साढ़े तीन साल में जिला पुलिस करीब 13 करोड़ से अधिक का मादक पदार्थ जब्त कर चुकी हैं। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में करीब 47 करोड़ के वाहन जब्त कर चुकी हैं।
- नशा कराने एवं बेचने वाले स्थानों को चिन्हित कर की जा रही धरपकड़।
- स्कूलों-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाना।
स्कूलों-कॉलेजों में एंट्री ड्रग कैम्प आयोजित करने के साथ-साथ निबंध लेखन, ड्राइंग, चित्रण, फोटोग्राफी आदि कार्यक्रम।
- स्कूलों-कॉलेज के आसपास मादक पदार्थ बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई
- स्कूलों-कॉलेजों में अभिभावकों-अध्यापकों की नियमित बैठकें कराना।
- वर्ष - प्रकरण - गिरफ्तारी
- 2021 - 119 - 249
- 2022 - 217 - 333
- 2023- 325 - 467
- 2024 - 254 - 322
- वर्ष - उम्र 18-20 - उम्र 20-30 - उम्र 30 से अधिक
- 2021 - 12 - 143 - 94
- 2022 - 22 - 185 - 126
- 2023- 26 - 195 - 242
- 2024 - 17 - 117 - 177
सावधान अभियान का उद्देश्य बच्चों व युवा वर्ग को नशे से बचाना है। पुलिस ने अब तक 4 हजार से अधिक अभिभावकों को अभियान से जोड़ा है। नशे की सूचना के लिए पुलिस ने एक हैल्प लाइन शुरू कर रखी है। इस हैल्पलाइन में अब तक 108 सूचना मिली, जिसमें से 30 की पुष्टि नहीं हुई। 78 सूचनाएं संबंधित थाना पुलिस को भेजी गई, जिसमें से 10 में सफल कार्रवाई हो चुकी है जबकि 68 जांच में चल रही है।
तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक
Published on:
08 Jul 2024 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
