13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिक्कों, कोर्ट स्टांप व बैंक चेक में झलका बीकानेर रियासत का इतिहास

नगर स्थापना दिवस पर राजस्थान राज्य अभिलेखागार में मंगलवार से दो दिवसीय रियासतकाली सिक्कों, कोर्ट स्टाम्प पेपर, तलबाना टिकट व बैंक चेक की प्रदर्शनी शुरू हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दुलीचंद मीना ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को बीकानेर के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने […]

less than 1 minute read
Google source verification

नगर स्थापना दिवस पर राजस्थान राज्य अभिलेखागार में मंगलवार से दो दिवसीय रियासतकाली सिक्कों, कोर्ट स्टाम्प पेपर, तलबाना टिकट व बैंक चेक की प्रदर्शनी शुरू हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दुलीचंद मीना ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को बीकानेर के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए और मातृभूमि से जुड़े रहने का आह्वान किया।अभिलेखागार निदेशक डॉ. नितिन गोयल ने कहा कि शहर वासियों को बीकानेर की समृद्ध विरासत और क्रमिक विकास की जानकारी हो, इसके मद्देनजर यह प्रदर्शनी लगाई गई है।

प्रदर्शनी में भारत भूषण गुप्ता की ओर से संकलित बीकानेर के महाराजा गजसिंह, रतनसिंह, सूरतसिंह, सरदार सिंह एवं महाराजा गंगासिंह के कार्यकाल में जारी विभिन्न सिक्कों, पुराने कोर्ट स्टाम्प पेपर, बीकानेर रियासत के 1907 एवं इसके बाद के बैंक चेक, सन् 1902 में रानी विक्टोेरिया के समय में बीकानेर आये डाक के लिफाफे एवं पोस्टर कार्ड आदि अवलोकन के लिए प्रदर्शित किए गए। बड़ी संख्या में स्कूल विद्यार्थियों, आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सहायक निदेशक रामेश्वर बैरवा के अनुसार बुधवार को प्रात: 11.15 बजे अभिलेखागार परिसर में ‘परंंपरा, नगर बोध एवं संस्कृति’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा। विशिष्ट वक्ता डॉ. मदन सैनी, डॉ. उमाकांत गुप्त, डॉ.राजेन्द्र जोशी, गिरधरदान रत्नू और गोपाल सिंह होंगे।