
नई दिल्ली: बजाज ऑटो ( Bajaj Auto ) ने भारत में अपनी मच अवेटेड बाइक डॉमिनर 250 ( Dominar 250 ) बाइक को लॉन्च कर दिया है। डॉमिनर 250 बाइक डॉमिनर 400 का छोटा अवतार है। इस बाइक को 1.60 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) कीमत में लॉन्च किया गया है ( Bajaj Dominar 250 Launched )। Bajaj Dominar 400 से नई बाइक की कीमत 30,000 रुपये कम है। इस बाइक का भार भी कम हुआ है और हैंडलिंग भी पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात करें तो डॉमिनर 250 में केटीएम 250 duke वाला इंजन ही दिया गया है। ये इंजन 248.8 cc का है जो 8,500 आरपीएम पर 26hp की पावर और 65,00आरपीएम पर 23.5 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। डॉमिनर 250 में बीएस6 इंजन दिया गया है। ये बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से लैस है। इस बाइक की टॉप स्पीड 132 किमी प्रति घंटा है। यह बाइक 10.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
डॉमिनर के फीचर्स
नई डॉमिनर में फ्यूल इंजेक्टेड और लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, इससे बाइक का इंजन ठंडा रहता है। इस बाइक के फ्रंट में अप-साइड डाउन (USD) फॉर्क्स दिए हैं। इस बाइक के फ्रंट में फुल LED हेडलैंप के साथ AHO (ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन) दी गई है। बाइक में हनीकॉम स्ट्रक्चर वाली एलईडी लाइट दी गई है।
सस्पेंशन और फ्यूल टैंक
छोटी डॉमिनार के सस्पेंशन की बात करें, तो फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क और रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं। बाइक की लंबाई 2,156 mm, चौड़ाई 836 mm, ऊंचाई 1,112 mm और वीलेबस 1,453 mm है। इसका फ्यूल टैंक 13-लीटर का है और बाइक का वजन 180 किलोग्राम है।
Published on:
12 Mar 2020, 11:15 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.