
uber
नई दिल्ली : कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर UBER के कुछ ड्राइवर्स के कोरोना से पीड़ित होने की बात सामने आ रही थी। इसी को मद्देनज़र रखते हुए uber ने ऐलान किया है कि जो ड्राइवर्स COVID-19 यानि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के पेपर्स दिखाएंगे कंपनी उन्हें मुआवजा देगी ।
उबर के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, "यह पहले से ही कुछ बाजारों में लागू कर दिया गया है, और हम इसे दुनिया भर में लागू करने के लिए काम कर रहे हैं।" आपको बता दें कि ऊबर के इस तरह की घोषणा करने के बाद उम्मीद है कि बहुत जल्द बाकी कंपनियां भी इस तरह के अनाउंसमेंट्स कर सकती हैं।
ये इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि पूरे देश में हजारों लोग हर दिन ही आने-जाने के लिए OLA-Uber का इस्तेमाल करते हैं। और कोरोनावायरस संपर्क यानि हाथ मिलाने,गले मिलने जैसे क्रियाकलाप बिना मुंह ढके छींकने,खांसने जैसी बातों से फैलता है।
ड्राइवर राइड से कर सकता है मना-
इसके अलावा Uber ने अपने ड्राइवरों को कोरोना से पीड़ित होने का शक होने पर राइड न एक्सेप्ट करने की सहूलियत दी है। सामान्य तौर पर राइड को रिजेक्ट करने का अधिकार कस्टमर के पास होता है, ड्राइवर को ऐसा करने पर जुर्माना देना पड़ता है।
Updated on:
11 Mar 2020, 11:24 AM IST
Published on:
11 Mar 2020, 11:21 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.