4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti का कस्टमर्स को तोहफा, इन 3 bs6 कारों पर 50000 रूपए का डिस्काउंट

कंपनियां मार्केट में BS4 कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रहीं हैं ऐसे में मारुति ने BS6 कारों पर डिस्काउंट की घोषणा करके सबको चौंका दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 11 Mar 2020, 1:44 PM IST

maruti cars

नई दिल्ली: Maruti Suzuki हमेशा अपने कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए तरह-तरह ऑफर्स निकालती रहती है। अब जबकि कंपनियां मार्केट में BS4 कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रहीं हैं ऐसे में मारुति ने BS6 कारों पर डिस्काउंट की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। मार्च के महीने में nexa डीलरशिप पर आपको ये डिस्काउंट मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki Ciaz- इस कार को खरीदने पर आपको 50000 रूपए तक का फायदा हो सकता है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस bs6 अवतार में ये कार स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आ रही है। ये वहीं इंजन है विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट में भी मिलती है।

फिर शुरू हुआ Gypsy का उत्पादन लेकिन नहीं खरीद पाएंगे आप

Maruti Suzuki Baleno– इस कार को खरीदने पर आपको 45000 तक की बचत हो सकती है। यह कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों और अकेली पेट्रोल हैचबैक कार है।

Maruti Suzuki Ignis- BS6 कारों में से एक अपडेटेड इग्निस में 1.2-लीटर K12 पेट्रोल इंजन है। जो 82 bhp का पावर और 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो नई मारुति इग्निस का 1 लीटर में 20.89 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार को खरीदने पर 35,000 रुपये तक बचा सकते हैं।