
Royal Enfield interceptor 650
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली पुलिस को लोगों की सुरक्षा के लिए नई बाइक मिली है। अब दिल्ली पुलिस रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 को शामिल किया गया है। रॉयल मैवेरिक्स द्वारा ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है। आपको मालूम हो कि इंटरसेप्टर 650 को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। और अब ये बाइक दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हो चुकी है। इस बाइक के दिल्ली पुलिस फोर्स में शामिल होने के साथ ही दिल्ली पुलिस देश की इकलौती बुलेट इस्तेमाल करने वाली फोर्स बन चुकी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को 12 इंटरसेप्टर और 7 थंडरबर्ड दी गई हैं और पुलिस इन बाइक्स का इस्तेमाल पेट्रोलिंग के लिए करेगी ।
यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि हम सभी जानते हैं कि Royal Enfield बाइक कस्टमाइज की जा सकती है यानि यानि यूजर्स उसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से बदलवा सकते हैं, और दिल्ली पुलिस ने भी पेट्रोलिंग की जरूरतों का ख्याल रखते इसे जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कराया है।
इस बाइक के टैंक के आगे और पीछे के मडगार्ड में दिल्ली पुलिस का स्टीकर लगा है। इसके अलावा साइड गार्ड में फ्लैशर और सायरन लगाया गया है। इसके अलावा सामान रखने के लिए डिक्की की भी सुविधा दी गई है।
पॉवर और इंजन की बात करें तो इंटरसेप्टर 650 ( Royal Enfield intercepter 650 ) में पैरलल ट्विन सिलेंडर एयरकूल्ड इंजन लगाया गया है जो 47 bhp पॉवर और 52nm का टॉर्क देता है। इस बाइक की कीमत की बात करें तो ये लगभग 2.5 लाख रुपए है और ये पुलिसा फोर्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली देश की सबसे महंगी और पॉवरफुल बाइक है।
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कोलकाता पुलिस हार्ले डेविडसन का इस्तमाल करती है लेकिन उस बाइक का इस्तेमाल वो vip सिक्योरिटी के लिए करते हैं।
Updated on:
11 Mar 2020, 5:24 PM IST
Published on:
11 Mar 2020, 5:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.