
royal enfield meteor
नई दिल्ली: Royal Enfield आजकल अपनी आने वाली बाइक Meteor की टेस्टिंग जोर-शोर से कर रही है। इस बाइक को पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है लेकिन ये बाइक पहली बार बिना किसी कवर के स्पॉट की गई है यानि इसको पहली बार इसके असली अवतार में देखा गया है। आपको बता दें कि ये बाइक कहा जा रहा है कि ये बाइक थंडरबर्ड की जगह लेगी और कंपनी इसमें कई सारे बदलाव करने वाली है। चलिए अब आपको बताते हैं कि टेस्टिंग के दौरान ये कैसी नजर आई और क्या होगा खास-
यह वर्तमान मॉडल के मुकाबले फ्रेश लुक के साथ आती है, डिजाइन की बात करें तो डिजाइन की बात करें तो, रॉयल एनफील्ड मिटिओर पहले जैसी ही लगती है लेकिन पहले से अग्रेसिव लगती है, इसमें बड़े पीछे के टायर, स्पोर्टी अलॉय व्हील, नए डिजाइन वाले एलईडी टेल लैंप तथा सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए है।
वर्तमान मॉडल की तरह ही यह भी क्रूजर वाली फील देती है। रॉयल एनफील्ड मिटिओर कंपनी की जे-सीरीज मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित है, इस वजह से जे1सी0 नाम दिया गया है। कंपनी अपने अन्य मॉडलों जैसे क्लासिक व बुलेट के नए जनरेशन मॉडल को भी इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार करने वाली है।
रॉयल एनफील्ड मिटिओर कंपनी की नई मॉडल होने वाली है जिसे बीएस6 अनुसरित इंजन के साथ लाया जाना है। कंपनी ने इसके इंजन की पुष्टि नहीं की है, इसके साथ ही इंजन को पहले से बेहतर करके भी लाया जा सकता है।
रॉयल एनफील्ड मिटिओर कब लॉन्च होगी इस बारे में अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि ये बाइक अप्रैल से पहले लॉन्च हो जाएगी ।
Updated on:
27 Feb 2020, 3:14 PM IST
Published on:
27 Feb 2020, 3:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.