4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda ने 3 लाख BS6 टू-व्हीलर्स बेचकर बनाया रिकॉर्ड, जानें कौन-कौन से वाहन हैं शामिल

होंडा ने bs6 वाहनों का उत्पादन पिछले साल ही शुरू कर दिया था यही वजह है कि अब दुपहिया वाहनों में ये सबसे ज्यादा बाइक और स्कूटर बेचने वाली कंपनी बन गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Feb 2020, 1:49 PM IST

honda activa

honda activa

नई दिल्ली: BS6 एमिशन नार्म्स लागू होने में कुछ ही वक्त बचा है । सभी कंपनियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। कई कंपनियों ने तो इसकी तैयारी बहुत पहले से कर दी थी और ऐसी ही एक कंपनी है honda । होंडा ने BS6 वाहनों का उत्पादन पिछले साल ही शुरू कर दिया था यही वजह है कि अब दुपहिया वाहनों में ये सबसे ज्यादा बाइक और स्कूटर बेचने वाली कंपनी बन गई है।

होंडा ने बेचे 3 लाख bs6 वाहन-

होंडा ने अब तक 3 लाख bs6 वाहन बेचे हैं । आपको मालूम हो कि कंपनी भारत में बीएस6 लाइनअप में एक्टिवा 125, एक्टिवा 6जी, एसपी, शाइन बीएस6 और डियो बीएस6 को बेच रही है। कंपनी ने बीएस6 डेडलाइन के छह महीने पहले ही बीएस6 वाहनों का उत्पादन शुरू कर दिया था।

नई Maruti Vitara Brezza का कौन सा वेरिएंट है पैसा वसूल, जानने के लिए पढ़ें कंपैरिजन

बेहतर टेक्नोलॉजी से लैस हैं ये वाहन-

bs6 वाहनों को अपग्रेड करते हुए कंपनी ने सिर्फ इंजन को अपग्रेड नहीं किया है बल्कि इन वाहनों में बेहतर टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है। होंडा अपने सभी बीएस6 इंजिनों में नए एनहांस्ड स्मार्ट पॉवर तकनीक और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। जिसके चलते अब ये पहले से अधिक रिफाइन हैं और अधिक माइलेज दे रहे हैं। इसके अलावा होंडा अपने सभी नए मॉडलों पर 6 साल का वारंटी पैकेज भी दे रही है।

कोर्ट ने दिया आदेश, खराब रोड की वजह से हुआ एक्सीडेंट तो NHAI करेगा भरपाई

चलिए अब आपको बताते हैं कि किस मॉडल में कंपनी ने क्या खास इस्तेमाल किया है। और इससे माइलेज पर कितना असर पड़ेगा ।