2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपरहिट है BS6 Honda Activa, बिक्री 25 हजार यूनिट के पार

कंपनी अपने सभी मॉडल का बीएस-6 वेरियंट 2019-20 की अंतिम तिमाही के शुरुआती दिनों में ही बाजार में उतार देगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 2 Dec 2019, 11:49 AM IST

honda activa 125

नई दिल्ली : Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने टू- व्हीलर्स को bs6 इंजन से अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। 2020 जनवरी तक कंपनी के सभी प्रो़डक्ट्स अपग्रेड हो जाएंगे। फिलहाल जून में लॉन्च हुए BS6 Honda Activa 125 को कस्टमर्स की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक इस स्कूटर की 25 हजार यूनिट्स बिक चुकी हैं।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, 'हमने इस साल जून में Activa 125का बीएस-6 मॉडल प्रदर्शित किया था। इसकी बिक्री सितंबर में शुरू हुई और 15 नवंबर तक इस स्कूटर की 25 हजार यूनिट बिक्री की जा चुकी है।

होंडा एक्टिवा 125 फिलहाल होंडा के पूरे नेटवर्क तक पहुंच चुकी है।

BS-6 इंजन वाला Honda activa 125 हुआ लॉन्च, जेब और पर्यावरण दोनों को मिलेगी राहत

डीलरशिप पर पहुंचने लगा है BS6 बाइक-

होंडा ने 14 नवंबर को अपना दूसरा बीएस6 टू-वीलर एसपी 125 लॉन्च किया था। नवंबर के अंतिम सप्ताह से यह भी कंपनी के डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। कंपनी अपने सभी मॉडल का बीएस-6 वेरियंट 2019-20 की अंतिम तिमाही के शुरुआती दिनों में ही बाजार में उतार देगी।

सेलेक्टेड मॉडल होंगे अपडेट-

कंपनी का कहना है कि वो सिर्फ उन स्कूटर और बाइक्स को अपग्रेड करेंगे जिनकी बिक्री अच्छी होगी। ऐसे मॉडल जिनकी बिक्री कम होगी उन्हें कंपनी अपग्रेड नहीं करेगी। वे नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद बंद हो जाएंगे, क्योंकि 1 अप्रैल से बीएस6 अनिवार्य हो जाएगा।

जबरदस्त है नया bs6 Honda Activa 125