2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबरदस्त है नया bs6 Honda Activa 125, 11 सितंबर को होगा लॉन्च

Honda activa 125 भारत का सबसे पॉप्युलर स्कूटर है अब कंपनी इसे bs6 नार्म्स वाले इंजन के साथ कर रही है। जिससे इसकी ताकत और किफायत दोनों में इजाफा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 7 Sep 2019, 1:31 PM IST

14_06_2019-honda-activa-125-bsvi.jpg

नई दिल्ली: 1 अप्रैल 2019 से नए उत्सर्जन नियम लागू किए जाने है। जिसके चलते कंपनियां अपने-अपने वाहनों को अपग्रेड कर रही है। होंडा इंडिया भी एक्टिवा 125 के बीएस-6 वर्जन पर काम कर रही है। आने वाली 11 सितंबर को बीएस-6 इंजन से लैस होंडा एक्टिवा 125 की लॉन्च होना है ।

बीएस-6 इंजन वाले इस स्कूटर में एक क्लीनर के अलावा, बीएस-6 अनुपालन होंडा एक्टिवा 125 को अल्टरनेटिंग करंट जेनरेटर (एसीजी) और आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा आपको बता दें कि नई होंडा एक्टिवा 125 में बीएस-6 इंजन से उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए कम बिजली का उत्पादन करेगा। इंजन को कॉम्पैक्ट रखने के लिए रिवर्स फ्लो तकनीक का उपयोग किया है।

BYD कंपनी ने भारत में रखा कदम, लॉन्च की 300 किलोमीटर माइलेज वाली ये MPV

होंडा ने नए ऐक्टिवा 125 एफआई को बीएस6 वर्जन को 26 नए पेटेंट ऐप्लिकेशन्स के साथ डिवेलप किया है। नए ऐक्टिवा 125 में भी 125cc वाला इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें कंपनी का PGM-FI (प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन) और इनहेन्स्ड स्मार्ट पावर टेक्नॉलजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि मौजूदा मॉडल यानी बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 ऐक्टिवा का माइलेज ज्यादा होगा।

2019 BMW 7-Series हो सकती है सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली लग्जरी सेडान

कंपनी ने इसके व्हीलबेस में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया है। नई होंडा एक्टिवा 125 बीएस-6 को कंपनी स्टील व्हील और अलॉय व्हील के विकल्प के साथ उपलब्ध करायगी। अपर अलॉय व्हील्स का विकल्प चुनने पर आपको इसमें फ्रंट disc ब्रेक का ऑप्शन मिलेगा।

कीमत- होंडा एक्टिवा का बीएस-6 मॉडल की कीमत होंडा एक्टिवा 125 बीएस-4 मॉडल से अधिक होगी लेकिन कितनी ज्यादा होगी इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।