वहीं माइलेज की बात करें तो ये गाड़ियां एक बार फुल चार्ज करने पर 300 किमी तक पहुंच जाएंगी। वहीं फीचर्स की बात करें तो दोनों ही इलेक्ट्रिक वाहन कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, म्यूजिक सिस्टम ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ, रिवर्स पार्किंग सेंसर तथा कैमरा जैसे फीचर्स से लैस हैं । टी3 एमपीवी व टी3 मिनीवैन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रूप से लगाए गए है।