7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द लॉन्च होगा bs-6 इंजन वाला honda activa 125, इन खूबियों से होगा लैस

होंडा एक्टिवा का नया bs6 नार्म्स इंजन वाला स्कूटर लॉन्च करने वाला है। इस स्कूटर का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Sep 2019, 5:05 PM IST

activa_6g.jpg

नई दिल्ली: 1 अप्रैल 2019 से नए उत्सर्जन नियम लागू किए जाने है। जिसके चलते कंपनियां अपने-अपने वाहनों को अपग्रेड कर रही है। होंडा इंडिया भी एक्टिवा 125 के बीएस-6 वर्जन पर काम कर रही है। इस महीने के अंत तक बीएस-6 इंजन से लैस होंडा एक्टिवा 125 की लॉन्च हो सकता है।

बीएस-6 इंजन वाले इस स्कूटर में एक क्लीनर के अलावा, बीएस-6 अनुपालन होंडा एक्टिवा 125 को अल्टरनेटिंग करंट जेनरेटर (एसीजी) और आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा आपको बता दें कि नई होंडा एक्टिवा 125 में बीएस-6 इंजन से उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए कम बिजली का उत्पादन करेगा। इंजन को कॉम्पैक्ट रखने के लिए रिवर्स फ्लो तकनीक का उपयोग किया है।

Yamaha ने दिखाई अपनी नई बाइक की पहली झलक, फीचर्स और लुक है जबरदस्त

कंपनी ने इसके व्हीलबेस में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया है। नई होंडा एक्टिवा 125 बीएस-6 को कंपनी स्टील व्हील और अलॉय व्हील के विकल्प के साथ उपलब्ध करायगी। अपर अलॉय व्हील्स का विकल्प चुनने पर आपको इसमें फ्रंट ***** ब्रेक का ऑप्शन मिलेगा।

कीमत- होंडा एक्टिवा का बीएस-6 मॉडल की कीमत होंडा एक्टिवा 125 बीएस-4 मॉडल से अधिक होगी लेकिन कितनी ज्यादा होगी इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

5.75 करोड़ में नीलाम हुई ये Harley Davidson, जानें क्या है खास