4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बिना लाइसेंस चलाइए ये स्कूटर, नहीं होगी रजिस्ट्रेशन की जरूरत

ये एक ऐसा स्कूटर है जिसे चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। इसकी वजह ये है कि इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जिसके चलते लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 7 Jul 2018, 1:01 PM IST

Hero

अब बिना लाइसेंस भी चला सकते हैं ये स्कूटर, न होगी रजिस्ट्रेशन की जरूरत, जानें कैसे

किसी भी मोटर वाहन को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। कई बार वाहन का कोई कागज घर पर छूट जाता तो पुलिस पकड़कर चलान कर देती है, लेकिन अब आपकी ये टेंशन बिल्कुल खत्म होने जा रही है। जी हां आज हम आपको एक ऐसे स्कूटर हीरो फ्लैश के बारे में बता रहे हैं, जिसे चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर किसी भी कागज की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, पीछे बना है स्वमिंग पूल और छत पर लैंड होता है हेलीकॉप्टर

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस स्कूटर में 48 वोल्ट की 20 एएच बैटरी दी गई है जिसे 48 वोल्ट के 2.7ए चार्जर द्वारा चार्ज कर सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि ये बैटरी सिर्फ 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करके 65 किमी तक दौड़ाया जा सकता है। जो डेली अप-डाउन करते हैं जैसे कॉलेज और स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए ये स्कूटर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। इस किफायती स्कूटर में लिस्कोपिक सस्पेंशन और एक्स्ट्रा सामान रखने के लिए बॉक्स दिया गया है।

ये एक ऐसा स्कूटर है जिसे चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। इसकी वजह ये है कि इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है, जिसके चलते लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही इस स्कूटर का पंजीकरण भी नहीं करवाना होगा, क्योंकि इसकी स्पीड काफी कम है। अगर घर से आप बिना किसी कागज के भी निकल जाते हैं तो स्कूटर पर आपको पुलिस नहीं पकड़ेगी। बस इस स्कूटर के साथ हमेशा एक कार्ड रखना होगा जो कि स्कूटर खरीदते वक्त दिया जाएगा। कार्ड पर लिखा होगा कि इसकी स्पीड 25 किमी प्रति घंटा से कम है जो कि मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, बिना लाइसेंस और बिना पंजीकरण के चलाया जा सकता है। इसलिए ऐसे स्कूटर के साथ विभिन्न तरह के दस्तावेजों की कोई जरूरत नहीं है।

पर्यावरण के लिए भी लाभदायक
ये स्कूटर बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं करता है और इसको खरीदने के बाद ग्राहकों को पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से कोई भी परेशानी नहीं होगी।

कीमत
शानदार फीचर्स से लैस इस स्कूटर की कीमत एक्स शोरूम कीमत लगभग 25,490 रुपये है। वहीं ऑनरोड प्राइस की बात की जाए तो इस स्कूटर को खरीदने के लिए लगभग 30,490 रुपये चुकाने होंगे।