फीचर्स- इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें स्पीड और बैटरी स्टेटस समते अन्य जानकारियां मिलेंगी। इस ई-स्कूटर को रात में आसानी से चलाने के लिए एलईडी हेडलाइट्स और दो टेललाइट्स दी गई हैं। इसके अलावा हुंडई इसमें रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी शामिल करने वाली है, जिससे स्कूटर की रेंज करीब 7 पर्सेंट बढ़ जाएगी।