5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BS6 इंजन के साथ पेश हुई नई Jawa और Jawa 42, कीमत में की गई है बढ़ोत्तरी

BS6 जावा और जावा 42 बाइक की कीमत में 5,000 रुपये से 9,928 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 2 Mar 2020, 5:53 PM IST

Java Bike

नई दिल्ली: भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है, इन बाइक्स को अगर किसी से टक्कर मिलती है तो वो जावा की बाइक्स। क्लासिक लीजेंड्स ने भारत में BS6 कंप्लायंट इंजन के साथ जावा और जावा 42 मोटरसाइकल को अनवील कर दिया है। BS6 जावा और जावा 42 बाइक की कीमत में 5,000 रुपये से 9,928 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगी नई Hyundai Creta 2020, ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी से होगी लैस

BS6 इंजन वाली Jawa के सिंगल-चैनल ABS वेरियंट्स की कीमत 1.73 लाख रुपये रखी गई है और ये 1.74 लाख रुपये तक जाती है। जबकि BS4 इंजन के साथ आने वाली Jawa के सिंगल-चैनल ABS वेरियंट्स की कीमत 1.64 लाख रुपये है।

BS6 इंजन के साथ आई Jawa के ड्यूल-चैनल ABS वेरियंट्स की कीमत 1.82 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके प्राइस 1.83 लाख रुपये तक जाते हैं। जबकि BS4 इंजन के साथ आने वाली Jawa के ड्यूल-चैनल ABS वेरियंट्स की कीमत 1.73 लाख रुपये है। ये सारे एक्स-शोरूम प्राइसेज हैं। BS6 इंजन वाली जावा 42 बाइक छह कलर स्कीम में आई है। इसके सिंगल-चैनल ABS वेरियंट्स की कीमत 1.60 लाख रुपये से शुरू होती है और इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये तक जाती है। जबकि BS4 इंजन के साथ आने वाली Jawa 42 बाइक के सिंगल-चैनल ABS वेरियंट्स की कीमत 1.55 लाख रुपये है।

BS6 इंजन वाली जावा (Jawa) बाइक ब्लैक, ग्रे और मरून इन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शंस में आई है। यह बाइक सिंगल चैनल और ड्यूल-चैनल ABS ऑप्शंस में आ रही है।

इंजन और पावर

Jawa 42 बाइक के ड्यूल-चैनल ABS वेरियंट्स की कीमत 1.69 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके प्राइस 1.74 लाख रुपये तक जाते हैं। जबकि BS4 इंजन के साथ आने वाली Jawa 42 के ड्यूल-चैनल ABS वेरियंट्स की कीमत 1.64 लाख रुपये है। 2020 Jawa और Jawa 42 दोनों ही बाइक BS6 कंप्लायंट 293cc, सिंगल-सिलिंडर, फोर स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर्ड है, जिसमें अब फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी दी गई है। खास बात यह है कि BS6 कंप्लायंट जावा मोटरसाइकल क्रॉस पोर्ट टेक्नॉलजी वाली भारत की पहली बाइक है।

आखिरकार 16 साल बाद थम गया, Hero की स्पोर्ट्स बाइक Karizma का सफर

BS4 वेरियंट की तरह Jawa और Jawa 42 बाइक का BS6 इंजन 27bhp का पीक पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। अगर सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर में ड्यूल शॉक्स दिया गया है। एंट्री लेवल वेरियंट में सिंगल-चैनल ABS के साथ रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, नवंबर 2019 में लॉन्च हुई जावा पेरक फैक्ट्री-कस्टम bobber बाइक BS6 कंप्लायंट इंजन के साथ आई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.94 लाख रुपये है। बाइक में 343cc का सिंगल-सिलिंडर DOCH इंजन दिया गया है, जो कि 30bhp का पावर और 31Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।