
Hyundai Creta 2020
नई दिल्ली: Hyundai Motor India भारत में 17 मार्च को नई क्रेटा ( Hyundai Creta 2020 ) लॉन्च करेगी। 6 फरवरी को ऑटो एक्सपो 2020 में इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश किया गया था अब इस एसयूवी को लॉन्च होने में कुछ महीने का ही समय रह गया है। आपको बता दें कि नई Hyundai Creta 2020 Kia Seltos , MG Hector , Tata Harrier , Jeep Compass और Mahindra XUV500 जैसी कारों को टक्कर देगी। नई क्रेटा में बेहतरीन एक्सटीरियर दिए जाएंगे। इस कार के पावरट्रेन से जुड़ी हुई जानकारियां अभी भी सामने नहीं आई हैं जिनके बारे में लॉन्चिंग के बाद ही जानकारी मिल पाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार को बड़े अपडेट्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक़ सेकेंड जेनरेशन हुंडई क्रेटा में 3 डी कैस्केडिंग ग्रिल, ट्रिपल एलईडी हेडलाइट्स के साथ बूमरैंग के आकार की डीआरएलएस, कंटूरेड टेलगेट, एलईडी टेललाइट्स जैसी बाहरी फीचर्स दिए जाएंगे हैं। इसके साथ ही एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, साइड सिल गार्निश और 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स को भी शामिल किया जाएगा।
2020 हुंडई क्रेटा के केबिन की बात करें तो इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, इलेक्ट्रिकल कंट्रोल्ड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइट्स, स्वचालित एसी और पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा है। नई हुंडई क्रेटा भी ब्लू लिंक कनेक्टिविटी तकनीक ( मोबाइल कंट्रोल ) के साथ आएगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि नई क्रेटा में किआ सेल्टॉस वाला बीएस 6 इंजन दिया जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो नई 2020 क्रेटा को 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ पेश किया जाएगा। तीनों इंजनों में अलग-अलग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ( स्टैण्डर्ड ) के साथ मिलेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि नई हुंडई क्रेटा की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में होगी। यह सिर्फ अनुमान है और कार की कीमत इससे ज्यादा या कम भी हो सकती है।
Published on:
16 Feb 2020, 3:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.