
नई दिल्ली : आने वाला वक्त इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है। सरकार भी इन गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के कदम उठा रही है। वही कंपनियां भी आए दिन इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों को लॉन्च कर रही है। तो अगर आप भी अपने आपको अपग्रे़ड करते हुए इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर स्विच करना चाहते हैं तो आपको इनके बारे में कुछ बातें पता होना बेहद जरूरी है खास तौर पर अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए इन बातों का जानना बेहद जरूरी हो जाता है।
बैटरी- बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। बैटरी जितने ज्यादा वॉट क्षमता की होगी, गाड़ी उतनी ज्यादा पावर और रेंज देगी। इसके अलावा बैटरी वॉटरप्रूफ, शॉक प्रूफ और बैटरी रिप्लेस करने की सुविधा हो तो बेहतर होगा ।
रेंज- इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय रेंज का पता करना बेहद जरूरी होता है। रेंज का मतलब होता है कि स्कूटर एक बार चार्ज करने पर कितनी दूरी तय कर सकता है। ताकि आप अपनी डेली जरूरत के हिसाब से स्कूटर खरीद सकें। मार्केट में 60-120 किलोमीटर की रेंज देने वाले स्कूटर मौजूद हैं।
सर्विस- इलेक्ट्रिक गाड़ी में कोई खामी आने पर इसे ठीक कराने के लिए आपको सिर्फ ऑफिशल सर्विस सेंटर पर ही जाना पड़ सकता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले कंपनी की सर्विस पॉलिसी और वॉरंटी के बारे में अच्छे से जान लें।
कीमत- इलेक्ट्रिक व्हीकल्स थोड़े से महंगे होते हैं। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चूज करें । इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हाइटेक फीचर्स से लैस होते हैं।
Updated on:
19 Sep 2019, 12:30 PM IST
Published on:
19 Sep 2019, 12:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.