2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hero और Yamaha ने लॉन्च की ये खास साइकिल, 1.30 लाख रुपए है कीमत

yamaha और hero ने ज्वाइंट वेंचर में लॉन्च की साइकिल मोटरसाइकिल के बराबर है कीमत फीचर्स भी है कमाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 18 Sep 2019, 2:55 PM IST

hero-lectro-ehx20.jpg

नई दिल्ली: मशहूर साइकिल निर्माता Hero Cycles ने जापान की Yamaha Motor की पार्टनरशिप में इलेक्ट्रिक साइकल Lectro EHX20 लॉन्च की है। इस साइकिल की कीमत 1.30 लाख रुपए है।

Lectra EHX20 नाम की ये साइकिल अडवेंचर लवर्स और माउंटेन बाइकर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी सेल्स, डिस्ट्रिब्यूशन्स और मार्केटिंग सपॉर्ट का काम मित्सुई ऐंड कंपनी संभालेगी। लेक्ट्रो ईएचएक्स 20 में सेंटर-माउंटेड मोटर दिया गया है, जो पैडल के बीच में है। इस इलेक्ट्रिक साइकल में 5-मोड दिए गए हैं और सभी मोड अलग-अलग पावर आउटपुट देते हैं।

इन कारणों से ऑटोमैटिक कार खरीदना होता है फायदेमंद, ड्राइविंग के साथ होगा ये बड़ा फायदा

फीचर्स- लेक्ट्रो ईएचएक्स20 में डिजिटल डिस्प्ले है, जिसमें रेंज, बैटरी पर्सेंटेज और विभिन्न मोड्स की जानकारी मिलती है। साइकल में दोनों तरफ हाइड्रोलिक disc ब्रेक और फ्रंट में हाइड्रोलिक सस्पेंशन है। बता दें कि हीरो साइकल्स भविष्य में लेक्ट्रो ब्रैंड नाम के तहत और इलेक्ट्रिक साइकल लॉन्च करेगी।

बैटरी और रेंज- इस इलेक्ट्रिक साइकल में 10.9 AH की बैटरी है। एक बार फुल चार्ज पर यह 80 किलोमीटर तक चलेगी। बैटरी आसानी से स्वैप की जा सकती है। बैटरी का वजन 2 किलोग्राम से भी कम है। इस बैटरी को 3-5 घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है।

23 सितंबर को लॉन्च होगी KTM 790 Duke बाइक, लॉन्चिंग से पहले जानें सारी डीटेल