4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन कारणों से ऑटोमैटिक कार खरीदना होता है फायदेमंद, ड्राइविंग के साथ होगा ये बड़ा फायदा

ऑटोमैटिक कार चलाना न सिर्फ आसान होता है बल्कि इन्हें आप बिना थके लंबे समय तक चला सकते हैं । सबसे बड़ी बात कि इन कारों को चलाना अब काफी किफायती होता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 18 Sep 2019, 2:20 PM IST

amt_car_drive.jpg

नई दिल्ली: अगर आप पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि ऑटोमैटिक कार खरीदें या मैनुअल। तो आप हमारा ये आर्टिकल पढ़ें क्योंकि आज हम आपको ऑटोमैटिक कार के फायदे बताने वाले हैं। ताकि आप समझ सकें कि क्यों इसे खरीदना सही फैसला होगा।

23 सितंबर को लॉन्च होगी KTM 790 Duke बाइक, लॉन्चिंग से पहले जानें सारी डीटेल

मिलेंगे ज्यादा एडवांस फीचर-

ऑटोमैटिकर कारें तेजी से बदल रही है। एडवांस फीचर्स की वजह से न सिर्फ इन्हें चलाना आसान बना दिया है बल्कि इनकी ड्राइविंग आरामदायक और किफायती हो गई है। यानि अब इनका माइलेज भी शानदार हो गया है। कई मामलों में ये मैनुअल ट्रांसमिशन के बराबर हैं।

BS 6 इंजन के साथ लॉन्च होगी नई Pulsar NS200, माइलेज बढ़ाने के लिए होगा खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

रीसेल वैल्यू ज्यादा होना-

पुरानी कार की कीमत वैसे ही आधी रह जाती है लेकिन ऑटोमैटिक कारों के साथ ऐसा नहीं है इन कारों की रीसेल वैल्यू काफी सही है। आने वाले वक्त में इलेक्ट्रिक कारों की भरमार होगी ऐसे में मैनुअल कारों की डिमांड शायद ही कोई करेगा।

आसान होता है चलाना-

अगर आप पहली बार गाड़ी ले रहे हैं तो ऑटोमैटिक कार आपके बेहद काम आ सकती है क्योंकि इन्हें चलाने में गियर और क्लच जैसे झंझट नहीं होते हैं। जिसकी वजह से इन्हें चलाना काफी आसान होता है। इसके अलावा इन कारों को लंबे वक्त के लिए चलाया जा सकता है। क्योंकि इन्हें चलाने में मेहनत नहीं होती है।

पीवी सिंधु को सुपरस्टार नागार्जुन ने गिफ्ट की ये शानदार लग्जरी कार, 80 लाख से ज्यादा है कीमत