इस योजना की शुरूआत प्रायोगिक तौर पर दिल्ली एनसीआर में की जाएगी। इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा ने इस बारे में एक वर्कफोर्स गठित करने का निर्देश दिया है। 9 सदस्यों वाले वर्कफोर्स में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, इरडा, इंश्योरेंस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया और प्राइवेट सेक्टर की विभिन्न कंपनियों के अधिकारी शामिल हैं। 2 महीने के बाद इसकी रिपोर्ट देखी जाएगी।