पावर स्टीयरिंग फ्लयूड देखने में ब्रेक फ्ल्यूड जैसा ही लगता है और कई बारगी लोग इसे एक जैसे टेक्सचर की वजह से दोनों में से किसी एक को बदलते वक्त, लोग दूसरे को थोड़ा खाली देखते हैं तो टॉप-अप कर देते हैं। इस गलती की वजह से उन्हें हजारो रूपए का नुकसान हो सकता है। क्योंकि पावर स्टीयरिंग ऑइल अगर ब्रेक सिस्टम में चला गया तो ब्रेक फेल होना तय है। इस वजह से एबीएस भी बदलवाना पड़ सकता है।