7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी जमीन की खुदाई में मिली कल्चुरी काल की प्राचीन मूर्तियां, बलुआ पत्थरों से हुआ है निर्माण

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में सरकारी जमीन पर खेती के लिए खुदाई के दौरान कलचुरी काल की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। अचानक मूर्तियां देखकर ग्रामीणों ने खुदाई रुकवाई।

2 min read
Google source verification
सरकारी जमीन की खुदाई में मिली कल्चुरी काल की प्राचीन मूर्तियां,

सरकारी जमीन की खुदाई में मिली कल्चुरी काल की प्राचीन मूर्तियां

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में सरकारी जमीन पर खेती के लिए खुदाई के दौरान कलचुरी काल की प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। अचानक मूर्तियां देखकर ग्रामीणों ने खुदाई रुकवाई।

इसके बाद सूचना पुरातत्व विभाग को दी गई। 29 मार्च को रायपुर से पुरातत्व विभाग की टीम जांच करने ग्राम पोड़ी पहुंचेगी। गांव में रहने वाले एक शिक्षक द्वारा सोमवार को सरकारी जमीन पर खेती के लिए जेसीबी से खुदाई का काम शुरू किया गया था। इस दौरान जमीन से आमलक, नंदी, उपासक, राजपुरुष, स्थापत्य खण्ड, योनिपीठ,परनाला बनी मूर्तियां निकली। इसे देखकर ग्रामीणों ने खुदाई रोकवाई।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों ने डंडे से गला घोंटकर की पूर्व उपसरपंच की हत्या, पुलिस मुखबिरी करने का लगाया आरोप

प्राचीन मूर्तियों को देखने पर पता चला कि इनका निर्माण स्थानीय पत्थरों से किया गया है। स्थापत्य कला के अनुसार ये लेट कलचुरी काल का प्रथम दृष्टया लग रहा है और मूर्तियां शिवमंदिर के अवशेष हैं। कलचुरी शैवधर्म को मानते थे। 12-16 शताब्दी तक का काल कलचुरी राजवंश का इतिहास खोया हुआ माना जाता है।

स्थानीय बलुवे पत्थरों से प्राचीन मूर्तियों का निर्माण हुआ है। खुदाई में मूर्तियां निकलने की जानकारी मिलने पर सोमवार को देर शाम तक देखने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार सुबह भी खुदाई में प्राचीन मूर्तियां निकलने की बात आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुरातत्व विभाग को दी। 29 मार्च को रायपुर से पुरातत्व विभाग की टीम जांच करने पहुंचेगी। विभाग के उपसंचालक प्रताप पारख के नेतृत्व में तीन सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। यह टीम जांच करेगी।

टीम आज पहुंचेगी पोड़ी
डीएस ध्रुव, जिला पुरातत्व अधिकारी ने कहा, पोड़ी में खुदाई के दौरान प्राचीन काल की मूर्तियां मिलने की जानकारी सोमवार देर रात मिली थी। इसकी सूचना रायपुर मुख्यालय को दी गई है और जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। वहां से टीम बुधवार 29 मार्च को जांच करने पहुंचेगी।