
भर्ती परीक्षा में पूछा.. पपची का स्वाद, बैगा जनजाति का निवास स्थान बताओ
CG Bilaspur News : सूबेदार और उपनिरीक्षक पद के लिए शुक्रवार को दो पालियों में मुख्य परीक्षा हुई। सुबह पहली पाली में भाषा से जुड़ी परीक्षा हुई। दोपहर की पाली में सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें सरल सवाल पूछे गए। (Bilaspur Breaking News) जबकि प्रदेश से जुड़े गिने चुने सवाल ही परीक्षा में शामिल थे। शनिवार को तार्किक योग्यता परीक्षा होगी।
संभागीय स्तर पर आयोजित परीक्षा के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। (CG Bilaspur News) सुबह 8-10.15 बजे तक पहली पाली में हिंदी और अंग्रेजी भाषा की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में पंजीकृत 6960 परीक्षार्थियों में से 6688 परीक्षार्थी शामिल हुए और 272 अनुपस्थित रहे। इसके बाद दूसरी पाली में हुई परीक्षा में 272 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पूछा गया पपची का स्वाद
परीक्षा में प्रदेश से जुड़े गिने चुने सवाल ही शामिल थे, जिसमें पपची का स्वाद,बैगा जनजाति के लोग प्रदेश के किस क्षेत्रों में बहुतायत में रहते हैं, (Bilaspur News Today) छोटा नागपुर का पठार किस क्षेत्र में है।
आज होगी तार्किक योग्यता परीक्षा
सूबेदार और उपनिरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा के तहत शनिवार को तार्किक योग्यता की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 8-10.15 बजे तक होगी। (Bilaspur News Update) इसके लिए विद्यार्थियों के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
Published on:
27 May 2023 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
