रावत नाच के कपड़े व आभूषण बहुत ही आकर्षक होते हैं। एक-एक चीज का अपना अलग महत्व होता है। इस नृत्य में रेशमी सूती कारीगरी से युक्त रंगीन कुर्ता व जैकेट तथा घुटनों तक कसी हुई धोती धारण करते हैं। पैरों में जूते, कमर में करधन, गले में तिलरी-सुतरी, मुंह पीले रंग के रामरज से पुता हुआ, आंखों में रंगीन चश्मा, सिर पर कागज के फूलों से बना हुआ गजरा, दाएं हाथों में लाठी, बाएं हाथ में ढाल सम्भाले हुए, कौडिय़ों की माला गले से कमर तक धारण करते हैं।