9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG ELECTION 2018 : आपत्तियों के बाद बरकरार रहे विकेट 162 में 16 ही गिरे, बड़ों पर नहीं आंच

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल एवं कांगे्रस उम्मीदवार शैलेष पांडेय के नामांकन पत्रों को लेकर आपत्ति लगाई गई।

2 min read
Google source verification
CG ELECTION 2018

CG ELECTION 2018 : आपत्तियों के बाद बरकरार रहे विकेट 162 में 16 ही गिरे, बड़ों पर नहीं आंच

बिलासपुर. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मरवाही विधानसभा क्षेत्र से जनता कांगे्रस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी अजीत प्रमोद जोगी के नामांकन पत्र पर कांंगे्रस उम्मीदवार गुलाब राज की तरफ आपत्ति लगाई गई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर विजय दयानंद के समक्ष अपने-अपने तर्क पेश किए। करीब एक घंटे की जिरह हुई। सुनवाई के करीब दो घंटे बाद आखिरकार रिटर्निंग ऑफिसर ने जकांछ प्रत्याशी के नामांकन को वैध ठहराते हुए कांगे्रस उम्मीदवार की आपत्ति खारिज कर दी। वहीं भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संतकुमार नेताम ने पूर्व मुख्यमंत्री की जाति को लेकर उनका नामांकन निरस्त करने के लिए कलेक्टर पी.दयानंद को आवेदन किया। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल एवं कांगे्रस उम्मीदवार शैलेष पांडेय के नामांकन पत्रों को लेकर आपत्ति लगाई गई।

दोनों उम्मीदवारों की आपत्तियों को रिटर्निंग ऑफिसर पी. दयानंद ने अमान्य कर दिया। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों से मान्यता प्राप्त राजनीतक दलों व पंजीकृत दलों के अलावा 162 उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था। इन नामांकनों पत्रों की शनिवार को विधानसभावार जांच की गई। इनमें से कांगे्रस, भाजपा, एनसीपी, आप, बसपा, जकांछ के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। इसके साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। 16 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। 1 घंटे बहस, 2 घंटे बाद निर्णय मरवाही के रिटर्निंग ऑफिसर विजय दयानंद के. के पास कांगे्रस प्रत्याशी की तरफ से अधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा एवं जकांछ उम्मीदवार की तरफ से अधिवक्ता राहुल त्यागी ने बहस की गई। दोनों अधिवक्ताओं के बीच नामांकन निरस्त करने और न करने को लेकर एक घंटे तक बहस हुई। दोनों पक्षों में बहस होने के दो घंटे से अधिक समय बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने जकांछ प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति को खारिज कर दिया।

दो विस पर केंद्रित रही बहस: जिले के सात विधानसभाओं में से केवल दो विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रमुख प्रत्याशी पर आपत्तियां केंद्रित रहीं। इनमें मरवाही के जकांछ प्रत्याशी अजीत जोगी, बिलासपुर के भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल व कांगे्रस उम्मीदवार शैलेष पांडेय पर आपत्तियां शामिल रहीं।
अमर के खिलाफ शैलेष एवं शैलेष के खिलाफ भाजपा : नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के खिलाफ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शैलेष आहुजा ने उनके नामांकन पत्रों पर आपत्ति लगाते हुए उसे खारिज करने की मांग की। आहुजा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र में हर कालम में प्रविष्टि को भरना अनिवार्य किया है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने एक शपथ पत्र देकर आयोग के बनाए गए नियमों व कालम को नहीं भरकर नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र को निरस्त करने की मांग की गई। लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर पी. दयानंद ने आप प्रत्याशी व अधिवक्ता की दलील को खारिज करते हुए आपत्ति को निरस्त कर दी। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी शैलेष पांडेय के खिलाफ में भाजपा नेता अनिल दुआ ने आपत्ति लगाई। इसमें भाजपा नेता ने कांगे्रस प्रत्याशी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण का नामांकन पत्र में उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग की गई। रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा नेता की आपत्ति को निरस्त कर दिया गया।