9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG ELECTION 2018 : साहू से वोटरों ने किया सवाल तो बोले युवाओं को दिलाऊंगा रोजगार, देखें विडियो

पत्रिका ने मौके पर चुनावी अदालत लगाई जिसमें क्षेत्र की जनता ने विधायक प्रत्याशी के समक्ष अपने सवाल रखे, जिसका प्रत्याशी साहू ने जवाब दिया।

2 min read
Google source verification
CG ELECTION 2018

CG ELECTION 2018 : साहू से वोटरों ने किया सवाल तो बोले युवाओं को दिलाऊंगा रोजगार, देखें विडियो

बिलासपुर. पत्रिका ने शनिवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोनी में चुनावी अदालत का आयोजन किया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू से क्षेत्र के नागरिकों ने सवाल पूछे जिसका प्रत्याशी ने जवाब दिया। चुनावी अदालत में मुख्य रूप से सडक़, बिजली, पानी और बेरोजगारी की समस्या को लेकर सवाल पूछे गए। प्रत्याशी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो बेरोजगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। पत्रिका की टीम रविवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोनी पहुंची, जहां कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच अपना चुनाव प्रचार कर उनसे वोट देने की अपील कर रहे थे। पत्रिका ने मौके पर चुनावी अदालत लगाई जिसमें क्षेत्र की जनता ने विधायक प्रत्याशी के समक्ष अपने सवाल रखे, जिसका प्रत्याशी साहू ने जवाब दिया।

प्रश्न:- आशिक जावेद- आपकी प्राथमिकताएं क्या है बेलतरा क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं को दूर करने क्या करेंगे।
उत्तर:- प्रत्याशी राजेंद्र साहू- यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो तो स्कूलों और आंगनबाडिय़ों की बदहाली को दूर करने और किसानों के खाद बीज की समस्या तथा चिकित्सा संबंधी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।
प्रश्न:- बच्चन ठाकुर- कोनी-सेंदरी रेत घाट से करोड़ों की आमदनी हो रही है लेकिन इसका लाभ क्षेत्र को नहीं मिल रहा है।
उत्तर:- प्रत्याशी राजेंद्र साहू- नाली, पानी की समस्या का निदान करेंगे। नई बसाहटों में पानी की समस्या का निदान कर सीसी सडक़ों का निर्माण कराएंगे।

IMAGE CREDIT: Patrika

प्रश्न:- किशन लाल प्रजापति- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी और सडक़ों की बदहाली मुख्य समस्या है आप क्या करेंगे।
उत्तर:- प्रत्याशी राजेंद्र साहू- कांग्रेस की सरकार आई तो शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार और स्वरोजगार की व्यवस्था करेंगे सडक़ें तो प्राथमिकता में है ही।
प्रश्न:- मनीष गढ़ेवाल सरपंच कोनी- युवाओं के लिए क्या करेंगे।
उत्तर:- प्रत्याशी राजेंद्र साहू- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगारों से वाकिफ हूं। कांग्रेस की सरकार बनी तो युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार दूर करने हर संभव प्रयास करूंगा।