CG Election 2023: जनता कांग्रेस के बागी विधायक को भाजपा ने तखतपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है।
बिलासपुर। Chhattisgarh Election 2023: जनता कांग्रेस के बागी विधायक को भाजपा ने तखतपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। इधर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व जकांछ के प्रत्याशी भी कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे हैं। अब यदि खुदा न खास्ता इन्हें टिकट मिला तो टक्कर जोरदार हो सकती है। हालांकि आप, जकांछ और कांग्रेस ने तखतपुर विधानसभा के लिए अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
आप के 3 प्रत्याशी लाइन में, अभी टिकट पर मंथन
आम आदमी पार्टी के तीन प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे हैं। इसमें से 2 लोकल बताया जा रहा है। वहीं एक प्रत्याशी आसपास के क्षेत्र का होना कहा जा रहा है। ‘आप’ भी यहां लंबे समय से मेहनत कर रही है, लेकिन इनता प्रभाव मैदान में दिख नहीं रहा है, लेकिन ये दूसरे पार्टिंयों का गणित जरूर बिगाड़ सकती है।
तखतपुर की सीट बनी ‘हाईप्रोफाइल’
जिले की तखतपुर सीट अब हाईप्रोफाइल बन गई है। भाजपा की पूर्व प्रत्याशी रहीं हर्षिता पांडेय टिकट के लिए जोर लगा रही थीं, लेकिन इस बार उन्हें नहीं दिया गया है। यहां से भाजपा ने जकांछ के बागी विधायक धरमजीत सिंह पर भरोसा जताया है। विधायक सिंह ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से हाल ही में भाजपा ज्वाइन की थी, इधर कांग्रेस में अभी मंथन का दौरा चल रहा है। बतादें कि संतोष कौशिक पिछले चुनाव में जकांछ के उम्मीदवार थे, अब वे भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे भी टिकट की आस लगाए हुए हैं। इसके लिए आला कमान से मांग कर रहे हैं। इधर वर्तमान में रश्मि सिंह संसदीय सचिव व विधायक हैं। वे भी टिकट के लिए जुटी हुई हैं। कहा जा रहा है इस बार आशीष सिंह, जो कि रश्मि सिंह के पति हैं, वे भी टिकट की मांग कर रहे हैं। यानी कि दोनों में से टिकट किसी को भी मिले, घर में ही आए। इसकी चर्चा जोरों से चल रही है।
करीबी प्रत्याशी ने छोड़ी थी पार्टी
इधर छत्तीसगढ़ जनता कांगेस यानी कि स्व. अजीत जोगी परिवार के करीबी माने जान वाले मजबूत प्रत्याशी संतोष कौशिक ने 2018 के चुनाव के बाद पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद से तखतपुर में जकांछ की कमर टूट गई है। अब यहां पार्टी चेहरे की तलाश करने में जुटी हुई है।