21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: कांग्रेस नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, चाकूबाजी में 3 घायल, भेल खाने गए दूसरे गुट ने मारा चाकू

Crime News: बिलासपुर में चाकूबाजी की वारदात हुई है। बदमाशों ने कांग्रेस नेता के बेटे आदित्य प्रताप श्रीवास पर जानलेवा हमला किया है। चाकूबाजी में 3 युवक को चोटें आई है…

less than 1 minute read
Google source verification
Crime News, congress leader son injured

कांग्रेस नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, चाकूबाजी में 3 घायल ( Photo - Patrika )

Crime News: बिलासपुर शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लखीराम ऑडिटोरियम के पास भेल खाते खड़े युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी हमले में बदल गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे आदित्य प्रताप श्रीवास पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

Crime News: बहस बढ़ी और शुरू हो गई मारपीट

जानकारी के अनुसार आदित्य अपने दोस्तों के साथ खड़े थे, तभी युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता और उनके अन्य साथियों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घायल को आनन-फानन में एक निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

दोनों गुटों के बीच पहले भी हुआ था विवाद

इससे पहले भी आदित्य और उसके दोस्तों के बीच युग व वेदांत गुट से विवाद हुआ था। दोनों पहले कोनी में फिर कुछ दिनों बाद राजेंद्रनगर चौक में भिड़े थे। दोनों बार मामला गाली-गलौज और मारपीट तक ही सीमित रहा।

लेकिन, तीसरी बार उनका विवाद खूनी संघर्ष और चाकूबाजी तक पहुंच गया। पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।