Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तखतपुर के जूना पारा भौरा कछार निवासी युवक ने एक मंत्री का पीएसओ बनकर कोरबा निवासी एक युवती से दूसरी शादी रचाई। पत्नी को विश्वास दिलाने रोजाना नकली पिस्टल व फर्जी परिचय पत्र लेकर निकला, फिर लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देकर अवैध वसूली की। लेकिन एसीसीयू टीम के साथ तखतपुर पुलिस ने शंका होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से फर्जी परिचय पत्र, पिस्टल लाइटर, कवर व अन्य सामान जब्त किया है।