1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसको अपना समझ कर नाबालिग ने किया फोन उसी ने लूट ली आबरू, किडनेपर ले गए थे बिहार

जानकारी के मुताबिक नाबालिग का किडनैप करने वाले आरोपी ने उसे काम दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया. थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि 26 सितंबर को नाबालिग के परिजनों ने झगराखांड थाने में नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

2 min read
Google source verification
rape.jpg

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में एक रेप का मामला सामने आया है. जिले में एक नाबालिग को कुछ किडनैपर्स से बचने के लिए गए एक व्यक्ति ने ही नाबालिग को अकेला पा-कर उसके साथ ही दुष्कर्म का दिया. पुलिस ने अपहरण और रेप के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.वहीं अपराध में शामिल एक फरार महिला की तलाश की जा रही है. मामला झगराखांड थाना क्षेत्र के बलसोता का है.

जानकारी के मुताबिक नाबालिग का किडनैप करने वाले अरोप्ली ने उसे काम दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया. थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि 26 सितंबर को नाबालिग के परिजनों ने झगराखांड थाने में नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

इसके बाद नाबालिग ने अपने पहचान के व्यक्ति राय सिंह को फ़ोन करके मदद करने लिए बुलाया. जैसे ही राय सिंह वहां पहुंचा उसने देखा की नाबालिग अकेली है और उसकी नियत बिगड़ गई. वो उसे अपने घर ले आया और उसका रेप किया. इसके बाद जैसे-तैसे पीड़िता अपने घर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले की जानकारी एसपी टीआर कोशिमा तक भी पहुंची तो उन्होंने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए.

नाबालिग ने बताई आपबीती
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसे एक महिला और राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे (38 वर्ष) जो खड़गवां के ही रहने वाले हैं, वे बिहार में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए. वो बिहार के लिए निकलने ही वाले थे, कि उन्हें पता चला कि मेरे परिवार वालों ने पुलिस को खबर कर दी है. ऐसे में वो मुझे मुकुंदपुर के जंगल में छोड़कर फरार हो गए. तब मैंने राय सिंह (20) जो स्टेशन पारा पाराडोल का रहने लासा है और मेरा परिचित है, उसे मदद के लिए बुलाया.पीड़िता ने आगे बताया कि उसके बुलाने पर राय सिंह अपनी बाइक से वहां आया और फिर अपने घर ले गया और वहां उसने उसके साथ रेप किया. तब वह जैसे-तैसे अपने घर बलसोता पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में जाकर रेप का केस दर्ज कराया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने रेप के आरोपी राय सिंह और अपहरण के आरोपी राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया. महिला आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.