scriptMonsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद मौसम का बदला मिजाज, यहां फिर होगी गरज-चमक के साथ बारिश | Monsoon 2024: Rain alert in Bilaspur | Patrika News
बिलासपुर

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद मौसम का बदला मिजाज, यहां फिर होगी गरज-चमक के साथ बारिश

Monsoon 2024: 10 मई रविवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जबकि तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

बिलासपुरJun 09, 2024 / 02:45 pm

Shrishti Singh

Monsoon 2024 - Bilaspur Chhattisgarh

Monsoon 2024: नौतपा समाप्त होने के 5 दिन बाद आखिरकार 8 मई शनिवार शाम शहर में तेज बारिश होने से पूरा शहर तरबतर हो गया। इससे एक ओर जहां पड़ रही भीषण गमी से राहत मिली तो दूसरी ओर शहर में जगह-जगह पानी भरने व रह-रह कर बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

2 जून को नौतपा समाप्त होने के बाद माना जा रहा था कि तापमान में गिरावट आएगी। बारिश भी शुरू हो जाएगी, पर 7 जून तक बारिश न होने व अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार रहने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। आखिरकार शनिवार को शाम को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो उठा। इससे पहले सुबह से ही कड़ी धूप रही कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।

यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: नवतपा के बाद तप रहा शहर, अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री के पार, मानसून को पहुंचने में हो सकती है देरी

उमस व गर्मी से लोग बेहाल थे। शाम 4 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाएं चलने के साथ ही काली घटाएं छाने लगीं। शाम 5 बजते-बजते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे भर तेज बारिश के बाद रात में रह-रह कर बारिश होती रही। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन शहर के विभिन्न इलाकों में जल भराव से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

जुताई -बोआई की तैयारी में जुटे किसान

शनिवार को हुई बारिश से किसानों के चहरे खिल उठे हैं। बता दें कि नौतपा समाप्ति के बाद से ही बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश शुरू होते ही खरीफ फसल के लिए खेतों की जुताई व बोआई की तैयारी में अब जुट गए हैं। किसानों का मानना है कि नौतपा में एक बार भी बारिश नहीं हुई, लिहाजा इस बार बेहतर मानसूनी बारिश होने से अच्छी फसल की भी उमीद है।

Monsoon 2024: कस्तूरबा नगर, स्वर्ण जयंती नगर, पारिजात कॉलोनी में पानी-पानी

जिले में अभी मानसून आया भी नहीं, उससे पहले पड़ने वाले छींटों से ही नगर निगम के कामकाज की पोल खुलने लगी है। शनिवार को बारिश के मौसम की घंटे भर की पहली बारिश से ही शहर में जगह-जगह जल भराव देखने को मिला। बतादें कि नगर निगम द्वारा न तो नियमित रूप से नालियों की सफाई हो रही और न ही पानी निकासी के लिए उचित प्रबंध ही किया गया।

यही वजह है कि हर साल की तरह इस बार भी बारिश शुरू होते ही जल भराव की स्थिति बननी शुरू हो गई है। शनिवार को शहर में मुय रूप से कस्तूरबा नगर, स्वर्ण जयंती नगर, पारिजात कॉलोनी, कुदुदंड, मंगला इलाकों में बारिश का पानी ऐसा भरा कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। यहां नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी उफान मारते हुए रोड परफैल गया। घरों में पानी न घुसे इसके लिए लोग घंटों मशक्कत करते रहे।

मेंटेनेंस बेअसर, रात तक आती-जाती रही बिजली

बिजली विभाग हर साल मानसून शुरू होने से पहले प्री-मानसून मेंटेनेंस करता है। इस बार भी शहर के हर इलाकों में अलग-अलग दिन घंटों बिजली बंद कर मेंटेनेंस किया गया। अब जक कि बारिश की पहली फुहार पड़ी ही है कि विभाग की भी पोल खुलने लगी है। हवा- पानी शुरू होते ही शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। मंगला, कुदुदंड, जूना बिलासपुर, गोंडपारा, चांटीडीह, सरकंडा समेत अन्य इलाकों में रह-रह कर देर रात तक बिजली गुल होने की समस्या बनी रही। इससे लोग परेशान होते रहे।

यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: अगले 24 घंटे में एक्टिव हो जाएगा मानसून, वज्रपात के साथ कहर बरपाएगा बारिश, Alert जारी

Monsoon 2024: आज ऐसा रहेगा मौसम: जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सुकमा जिले में पहुंच चुका है। जल्द प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इसका विस्तार हो जाएगा। इधर एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर औसतन समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से शनिवार को जिले के कुछ स्थानों में गरज-चमकर के साथ बारिश हुई। 10 मई रविवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जबकि तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

अधिकतम तापमान में गिरावट, न्यूनतम बढ़ा

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेंटीग्रेट की गिरावट तो न्यूनतम में आंशिक बढ़ातरी दर्ज की गई। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री तो न्यूनतम 28.2 डिग्री सेंटीग्रेट था। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तो न्यूनतम 28.4 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया।

Hindi News/ Bilaspur / Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद मौसम का बदला मिजाज, यहां फिर होगी गरज-चमक के साथ बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो