6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024: अगले 24 घंटे में एक्टिव हो जाएगा मानसून, वज्रपात के साथ कहर बरपाएगा बारिश, Alert जारी

Monsoon 2024: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अंधड़ चलने व वज्रपात होने की भी संभावना है।

2 min read
Google source verification
Monsoon 2024

Monsoon 2024: सुकमा के रास्ते मानसून ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। इस बार मानसून तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया है। सामान्यत: बस्तर में मानसून की एंट्री 10 जून तक होती रही है। रायपुर में मानसून पहुंचने में तीन से चार दिनों की देरी हो सकती है, क्योंकि मानसून आगे बढ़ने के लिए अनुकूल सिस्टम नहीं बना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अंधड़ चलने व वज्रपात होने की भी संभावना है। अभी (Monsoon 2024) मानसून बस्तर संभाग के निचले जिले सुकमा व बीजापुर में ही प्रवेश किया है। बाकी जिलोें में मानसून नहीं पहुंचा है। इसलिए बारिश भी नहीं हो रही है। इसे मानसून की सुस्त दस्तक कहा जा सकता है। पिछले 24 घंटे में गुंडरदेही, महासमुंद, मगरलोड व लैलूंगा में ही एक-एक सेमी बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: अगले 17 घंटे में ओले, वज्रपात, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश, Red Alert जारी

Monsoon 2024: बस्तर में छाए हल्के बादल

बस्तर संभाग के जगदलपुर में भी बारिश नहीं हुई है। हालांकि वहां हल्के बादल छाए रहे। राजधानी में भी शनिवार की शाम हल्के काले बादल छाए थे और ठंडी हवा चल रही थी। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

इसके बाद 1 से दो डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। दिन में उमस (Monsoon 2024) ने लोगों को हलाकान किया। रायपुर जिले में तो प्री मानसूनी बारिश बारिश भी नहीं हो रही है। इसलिए उमस बढ़ गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

15 सालों में मानसून व बारिश

वर्ष तारीख कुल बारिश

2023 23 जून 1061.3

2022 18 जून 1071.5

2021 11 जून 1107.7

2020 12 जून 1101.0

2019 22 जून 1095.0

2018 26 जून 1005.0

2017 21 जून 842.9

2016 17 जून 1112.1

2015 14 जून 959.6

2014 19 जून 1129.9

2013 09 जून 1229.0

2012 18 जून 1230.7

2011 17 जून 1212.2

2010 17 जून 1060.6

वर्षा मिमी में