Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में शनिवार से वर्षा की गतिविधि में कमी आ सकती है। मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी होने से अब 10 जून के बाद ही उसकी सक्रियता बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने (Monsoon 2024) अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ ओर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वर्षा के क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है। प्रदेश के बीजापुर 50, कोंडागांव, नारायणपुर, बलौदा बाजार 20, डभरा, गुरूर 10 में वर्षा दर्ज की गई।
बिलासपुर में दो दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को दिन भर कड़ी धूप रही। इससे गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम 5 बजे के बाद (Monsoon 2024) हल्के बादल छाए, पर गर्म हवाओं के चलने का क्रम बना रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक हल्की वृद्धि होने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है।
जिला - अधिकतम पारा
बिलासपुर - 42.2
राजनांदगांव - 42.0
दुर्ग - 41.8
रायपुर - 41.2
अंबिकापुर - 41.1
जगदलपुर - 34.7
पेण्ड्रारोड - 38.6
कवर्धा के वनांचल ग्राम चिल्फी में शुक्रवार को दोपहर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। चिल्फी से होकर गुजरने वाले रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे पर तेज हवा व आंधी-तूफान के चलते कई वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए। इससे आवागमन घंटों बाधित रहा। उधर राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले में शाम को (Monsoon 2024) आंधी-तूफान के साथ कुछ देर झमाझम बारिश हुई। इससे मुख्य मार्ग पर कई पेड़ धराशायी हो गए। इससे आवाजाही प्रभावित रहा। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रहा।
Updated on:
08 Jun 2024 08:38 am
Published on:
08 Jun 2024 08:28 am