5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather: प्रदेश में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, मार्च में ही चढ़ा पारा, रायपुर में 37°C पहुंचा

CG Weather: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Weather: प्रदेश में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, मार्च में ही चढ़ा पारा, रायपुर में 37°C पहुंचा

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफे के संकेत दिए हैं, जिसके चलते आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रहि है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद आगामी 4 दिनों तक तापमान में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है।

राजधानी रायपुर में 5 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहने की संभावना है।